आँख मारने वाली के बाद अब इस मटन वाली के चक्कर में पागल हुए लोग, यकीन ना हो तो खुद ही देख लें

सोशल मीडिया के इस जमाने में कब कौन वायरल होकर प्रसिद्धि पा ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज के समय में एक ही रात में स्टार बनने वालों की कमी नहीं है। अचानक से कोई वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर आता है और रातों-रात आग की तरह पूरी दुनिया में फ़ैल जाता है। ऐसे ही आज के समय में कई लोगों ने प्रसिद्धि पायी है। प्रसिद्धि पाने वाले इन लोगों में से कईयों को तो किसी ने पहले देखा भी नहीं था।

प्रियांक ने बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला को किया ब्लॉक, जानिए वजह

लेकिन जनाब यह सोशल मीडिया का दौर है। यहाँ हमेशा के लिए किसी को कोई याद नहीं रखता है। आज प्रिया है तो कल कोई और होगा, जिसके लोग दीवाने हो जायेंगे। अब आप भी प्रिया वारियर को भूल जाइये। आजकल सोशल मीडिया पर कोई आँख मारने वाली लड़की नहीं बल्कि ताइवान की मटन वाली छाई हुई है। अब लोग इस मटनवाली के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ताइवान की रहने वाली इस मटनवाली को लोग केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं फॉलो कर रहे हैं, बल्कि इनकी दुकान पर भी खूब भीड़ इकट्ठी हो रही है।

 

इस समय ताइवान ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक कोने में इस मटनवाली की चर्चा हो रही है। अब यह मटनवाली लोगों को अपने हुश्न से पागल बनाए हुए है। लोग इसकी एक झकल पाने के लिए दूर-दूर से इसकी दूकान पर जा रहे हैं। एक ही रात में इसके दुकान की बिक्री कई गुना बढ़ गयी है। आपको बता दें इस मटनवाली का नाम लिटिल पिच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लिटिल पिच पेशे से एक मॉडल हैं। पिछले कुछ महीनों से यह सेल्सगर्ल का काम कर रही हैं

दरअसल मटन शॉप के मालिक को पिछले कुछ महीनों से काफी नुकसान हो रहा था। इसके बाद उसने एक तरकीब सोची और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए एक मॉडल को हायर किया। यह मॉडल दुकान पर फ़ूड सर्व करने का काम करती है। साधारणतौर पर यह देखा गया है कि कोई बड़ी कम्पनी अपने किसी प्रोडक्ट को बेचने के लिए मॉडल रखती है लेकिन इस दुकानदार ने तो एक मॉडल को फ़ूड सर्व करने का काम दे दिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि दूकानदार की यह तरकीब काम कर गयी और दुकान की बिक्री पहले से कई गुना बढ़ गयी है।

 
Back to top button