आखिर किसने दिया शाह रुख खान को सिग्नेचर पोज का ये आइडिया, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के दीवाने आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उनका स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। वो अगर पलट कर देख लें तो लाखों, करोड़ों फैंस उनपर मर मिटते हैं। आज शाह रुख का बर्थडे है। उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर विश कर रहे हैं। फैंस उनके बारे में छोटी से छोटी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज हम उनके जन्मदिन पर एक्टर के सिग्नेचर पोज के बारे में आपको वो जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। क्या आपको पता है कि उनके इस सिग्नेचर पोज के पीछे कौन है? किसने उन्हें ये सिग्नेचर पोज दिया है। आइए बताते हैं आपको…

किंग खान शाह रुख की एक्टिंग और उनके सिग्नेचर पोज की दुनिया कायल है। बता दें कि उनका ये सिग्नेचर पोज किसी और ने नहीं बल्कि सरोज खान की देन है। सरोज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बाजीगर की शूटिंग के दौरान उन्हें ये आइडिया आया था। मॉरिशस में जब बाजीगर की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान सरोज खान ने एक सीन के वक्त शाह रुख को सामने से चलकर आने के लिये कहा। इस सीन में शाह रुख ने अपनी शर्ट खोलकर नाम लिखा था। पूरे सीन को समझाते हुए सरोज खान ने शाहरुख को बाहें फैलाने के लिये भी कहा था। वहीं सरोज ने जैसा कहा शाह रुख बिल्कुल वैसा ही करते गए।  इसके बाद उनका बाहें फैलाना हर किसी को खूब पसंद आया। बाद में यही स्टेप उनकी पहचान बन गई।

जन्मदिन पर करते हैं सिग्नेचर स्टेप

बता दें कि आज शाह रुख अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो हर साल अपने जन्मदिन पर मन्नत के बाहर मौजूद फैंस के लिए अपना सिग्नेचर स्टेप करते हैं। इस बार भी किंग खान ने बाहें फैलाकर फैंस का स्वागत किया। इस बार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Back to top button