तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करेंगे ये अभिनेता

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर सुपरहिट तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। विजय देवराकोंडा स्टारर पिछले वर्ष प्रदर्शित तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म का हिंदी रीमेक होने जा रहा है और लीड रोल के लिए शाहिद कपूर ने हां कह दी है।तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करेंगे ये अभिनेता

संदीप रेड्डी वनगा के निर्देशन में बनी अर्जुन रेड्डी के हिंदी रिमेक्स के राइट्स पिछले दिनों निर्माता मुराद खेतानी और अश्विनी वर्दे ने खरीदे थे। हिंदी में भी इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी ही करने वाले हैं।

चर्चा थी कि अर्जुन कपूर को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन फिर शाहिद से बात की गई और उन्होंने फिल्म को हां कह दिया है। शाहिद ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म जुलाई में फ्लोर पर जायेगी। तब तक फिल्म की लीडिंग लेडी और बाकी चीजें फाइनल की जायेंगी। फिल्म अर्जुन रेड्डी, एक नामी सर्जन अर्जुन रेड्डी देशमुख की कहानी है।

Back to top button