सात समुंदर पार, भारतीय संस्कार की जयकार!

वेस्ट अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों ने नवरात्रि पूजा के बाद खिलाया कन्या

लखनऊ : देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने आदिशक्ति जगतजननी माता के विविध रूपों की पूजा कर जगत कल्याण की कामना की। भारत ही नहीं, वरन सात समुंदर पार विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की अलख जगा रहे प्रवासी भारतीयों ने विधिविधान से नवरात्र व्रत के बाद कन्या खिलाकर पर्व का समापन किया। इस दौरान मां के जयकारों के बीच भारतीय संस्कृति और संस्कार की धूम कायम रही। अनेकता में एकता एवं वसुधैव कुटुम्बम की भावना ही भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है जो कहीं और नहीं मिलती। इसीलिए विदेशों में हमेशा से ही भारतीय संस्कृति की धूम रही है और इंग्लैंड, अमेरिका, जापान तक से लोग भारतीय संस्कृति को जानने-सीखने के लिए भारत आते रहते हैं।

बता दें ​कि वेस्ट अफ्रीका में राजधानी लखनऊ के ही काफी लोग रहते हैं और अपना व्यवसाय या नौकरी करते हैं। लखनऊ निवासी अमन पाठक, जो वेस्ट अफ्रीका में सेल्स एक्सक्यूटिव हैं, उनके साथ हैप्पी, आकाश तथा न्यू यार्ड फेमिली ने नवरात्रि व्रत के बाद कन्या खिलाया तो मां के जयकारे से माहौल गुंजायमान रहा। इस दौरान वहां की कन्याओं की जिज्ञासा और उत्सुकता काफी मनोहारी रहा। वेस्ट अफ्रीका की वह कन्याएं जो इस भारतीय संस्कृति और इस पूजा-संस्कार से वाकिफ नहीं हैं, वह हर एक्टिविटी को बड़ी जिसासा से निहार रही थीं। सात समुंदर पार भारतीय संस्कार की जयकार एवं शक्ति की उपासना का ऐसा सुंदर दृश्य वाकई बहुत सुखद रहा। उल्लेखनीय है कि अफ्रीका में रह रहे प्रवासी भारतीय हर त्योहार को वहां पर काफी धूमधाम से मनाते हैं और पूरी तरह भारतीय संस्कार में आत्मसात नजर आते हैं।

Back to top button