‘रेस 3’ की कहानी में आया ट्विस्ट, सलमान को छोड़ इस अभिनेता संग नजर आई जैकलीन

मुंबई। रेस एक तेज़ रफ़्तार फ्रेंचाइजी है, जिसकी कहानी में सस्पेंस की हैवी डोज़ होती है। धोखाधड़ी, बेवफ़ाई, साजिशें रेस की ख़ूबी हैं। कहानी के ट्विस्ट और टर्न दर्शक को अचरज में में रखते हैं। कुछ ऐसे ही ट्विस्ट की शुरुआत रेस 3 के पोस्टर पर हो गयी है।'रेस 3' की कहानी में आया ट्विस्ट, सलमान को छोड़ इस अभिनेता संग नजर आई जैकलीन

मेकर्स ने रेस 3 का नया पोस्टर जारी किया है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इस पोस्टर पर फ़िल्म की लीडिंग लेडी जैकलीन फर्नांडिस नज़र आ रही हैं, मगर उनके साथ सलमान ख़ान नहीं, बल्कि बॉबी देओल हैं। एक बार को आप सोचेंगे कि आपकी आंखें धोखा खा रही हैं, मगर ये धोखा नहीं हक़ीक़त है। आंखें मलकर एक बार फिर देख लीजिए, ये बॉबी ही हैं। ये पोस्टर भी बिल्कुल उसी पोस्टर जैसा ही है, जिसमें सलमान और जैकलीन पहली बार साथ दिखे थे। फर्क बस जैकलीन की पोजिशन का है, जो बदल गयी है। अनिल कपूर ने इस रहस्य को रेखांकित करते हुए लिखा है- जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता। रहस्य बन रहा है।

रेस 3 को रेमो डिसूज़ा डिसूज़ा डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि फ़िल्म में सलमान, बॉबी और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, डेज़ी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में हैं। फ़िल्म इसी साल ईद पर रिलीज़ होने के लिए निर्धारित है।

 

Back to top button