रिसर्च: एक लड़का और एक लड़की कभी नहीं हो सकते दोस्त!

आपने अक्सर रोमांटिक हिंदी फिल्मों में एक डायलॉग सुना होगा जिसमें कहा जाता है एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते । ये भले ही एक फिल्म का डायलॉग है। लेकिन एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हो गया है कि एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते है। दरअसल पिछले दिनों अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कॉसिन में इस विषय पर रिसर्च किया गया।

इस रिसर्च में जो सामने आया वो चौंकाने वाला था। इस रिसर्च के लिए 88 दोस्तों की जोड़ियों को बुलाया गया था। सभी जोड़ियों में एक लड़का और एक लड़की शामिल थे। इन जोड़ियों में उनके दोस्तों से अलग ले जाकर अकेले में सवाल जवाब किये गए। इन सवालों में मुख्य रूप से उनके दोस्तों के प्रति उनके प्रेम की भावनाओं को खास तौर पर शामिल किया गया था। इस रिसर्च में जो बात सामने आई वो कुछ इस तरह थी।

ऐसे बनाएं क्रिस्पी तवा पनीर टिक्का

लडकियां अपने पुरुष मित्र की तरफ दोस्ती की भावना रखती है। वे अपने पुरुष मित्र में एक अच्छे दोस्त को ढूंढती है। लड़कियां अपने दोस्त के प्रति प्रेम की भावना से ज्यादा दोस्ती की भावना को तवज्जो देती है। जबकि इस सम्बन्ध में पुरुषों के विचार आपको हैरान कर देंगे। पुरुषों के विचार अपने महिला साथी से बिलकुल अलग थे। ज्यादातर पुरुषों ने अपनी महिला मित्र के प्रति प्रेम की भावना का इजहार किया। अधिकतर पुरुषों का ये मनना था कि वे अपनी महिला मित्र में एक प्रेमिका की तलाश करते है।

इस रिसर्च में पुरुषों के विचार दोस्ती की भावना से उलट प्रेम की भावना के इर्द-गिर्द घूमते हुए नज़र आये। पुरुषों और महिलाओं के विचार अपने विपरीत लिंग वाले मित्र के लिए बिलकुल ही अलग अलग होते है। इस रिसर्च में ये तो स्पष्ट हो गया कि एक लड़का और एक लड़की की दोस्ती काफी पेंचीदा होती है।

 

Back to top button