भारत सरकार का बड़ा कदम, इन 8 यूट्यूब चैनल को किया ब्लाक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube चैनल ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए गए चैनलों में 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल है। गौर करने वाली बात यह है कि ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं और इनके कुल 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब चैनलों से फेक एंटी-इंडिया कंटेंट को मोनेटाइज किया जा रहा था। नीचे देखे ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों की लिस्ट…

1. Loktantra TV: इसके 12.90 लाख सब्सक्राइबर और 23,72,27,221 व्यूज हैं।

2. U&V TV: इसके 10.20 लाख सब्सक्राइबर और 14,40,03,291 व्यूज हैं।

3. AM Razvi: इसके 95,900 सब्सक्राइबर और 1,22,78,194 व्यूज हैं।

4. Gouravshali Pawan Mithilanchal: इसके 7 लाख सब्सक्राइबर और 15,99,32,594 व्यूज हैं।

5. SeeTop5TH: इसके 33.50 लाख सब्सक्राइबर और 24,83,64,997 व्यूज हैं।

6. Sarkari Update: इसके 80,900 सब्सक्राइबर और 70,41,723 व्यूज हैं।

7. Sab Kuch Dheko: इसके 19.40 लाख सब्सक्राइबर और 32,86,03,227 व्यूज हैं।

8. News ki Duniya (Pakistani): इसके 97,000 सब्सक्राइबर और 61,69,439 व्यूज हैं।

Back to top button