9 मई 2019 का राशिफल- सिंह राशि वालो को खुद की शर्तों पर काम करना होगा आपके लिये महत्वपूर्ण

सामान्य फल

भाग्य पर अविश्वास और संबंधियों से निराशा होगी। कार्यक्षेत्र के परिवर्तन कष्टप्रद होंगे। साथियों से विवाद उत्पन्न होगा। कुछ संयम और संतुलन रखना उचित होगा, अन्यथा तनाव पैदा हो सकता है। साधनों की कमी अनुभव होगी। दूसरो को आरोपित करना उचित नहीं होगा। निवास व्यवस्था का परिवर्तन संभावित है। यौन सुख में कमी होगी। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान आप उस उत्साही और महत्वकांक्षी खिलाड़ी की तरह होंगे।

 

आपकी कार्यशैली

जिस तरह रिकार्ड तोड़े और बनाए जाते हैं उसी प्रकार आप काम करने की योजना बनाएंगे। आप अपने अधिकारों को लेकर अधिक जागरूक होंगे। आगामी समय में आपकी स्थिति काफी मजबूत होने की आशा है, न सिर्फ आप बेहतर योजना बना पाएंगे, बल्कि कई विरोधी तत्वों को बाधाओं में तब्दील होने से भी रोकने में कामयाब हो सकेंगे। आप नकारात्मक दौर से आसानी से  बाहर निकल सकेंगे और अपनी ऊर्जा का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकेंगे। खुद की शर्तों पर काम करना आपके लिये महत्वपूर्ण होगा।

 

प्रेम और रोमांस

आप अपने पार्टनर का ध्यान रखते हैं और उसके प्रति प्रेम प्रदर्शन करते हैं। आगे आने वाले समय में आप अधिक कल्पनाशील, अधिक साहसी अपनी गहनतम आवश्यकताओं और इच्छाओं को बांटने के अधिक इच्छुक रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ प्रेम की एक पूरी श्रंखला की योजना बनाना पसंद करते हैं। आधे-अधूरे कदम उठाना आपके स्वभाव में नहीं है।

 

बिजनेस और आर्थिक स्थिति

आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पृष्ठभूमि में एक महत्वपूर्ण संरचना दिखाई देगी। थोड़े से गुणा-भाग से आपको यह पता चल जाएगा कि आपको अधिक निवेश करना चाहिए। कुछ हद तक ऐसा इसलिए होगा क्यांकि खर्च के बाद भी आपके हाथ में पैसा रहेगा। निवेश भी आपको लाभ दिलाएंगे और आप कुछ नया और हटकर करने का जोखिम उठाने का फैसला भी कर सकते हैं। बिजनेस और आर्थिक क्षेत्र में नीतियां आपका साथ देंगी। यदि आप नौकरी में हैं तो अपने कार्य प्रदर्शन के बल पर एक नया मुकाम हासिल करेंगे।

स्वास्थ्य

मानसिक तनाव नर्वस सिस्टम, श्वास नली, ब्रान्काइटिस अस्थमा और कंधे बाहों और हाथों से संबंधित कष्ट सम्भव हैं। आश्चर्यजनक बात -आगे आने वाले समय में आपके हुनर आपके काम आएंगे। इनके सहारे आप आगे बढ़ पाएंगे और सफलता हासिल कर पाएंगे आप अपनी शक्ति के मूल आधार को आश्चर्यजनक रूप से सुधारेंगे और अपने लिए प्रगति की नई राहें बनाएंगे।

सतर्क रहेें

आप दूसरों को जितना सहयोग देंगे, दूसरे भी आपको उतना ही सहयोग देंगे, इसलिए अपने संसाधनों पर भरोसा करने के साथ-साथ आप दूसरों से भी मधुर सम्बन्ध बनाए रखें। 

शुभ दिन – रविवार शुक्रवार

शुभ रंग – सफेद नारंगी क्रीम

Back to top button