9 मई 2019 का राशिफल – कर्क राशि वाले जाने कैसा रखेगा आपका स्वास्थ्य

कर्क राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

कर्क राशि, राशि चक्र का चौथा चिन्ह है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग, अपने घरों, अपनी जड़ों, अपने घोंसले से बहुत प्यार करते हैं। पूरी राशि का सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाला चिन्ह कर्क है, जिसका प्रतीक केकड़ा है। 

संवेदनशील और भावुक

कर्क राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांतिपूर्ण माहौल में ये अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अपने मूल स्वभाव से पोषित कर्क राशि के जातक एक गहरी मातृ वृत्ति के अधिकारी और सहज और स्वाभाविक ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। ये बड़े परिवारों की चाहत रखते हैं। ये जहां जाते हैं, वहीं अपना आशियाना बनाते हैं। 

परिवार से होता है ज्यादा लगाव

इन्हे यात्राएं करना बहुत पसंद होता है, लेकिन ये खुद को ज्यादा दिनों घर से दूर नहीं रख पाते हैं। ऐसे में ये पार्क आदि में पिकनिक मना कर ही खुश हो जाते हैं। ये अपने परिवार और परंपराओं से बहुत प्यार करते हैं। इस राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में खूब भाग लेते हैं। ये महान देश भक्त होते हैं, आप इन्हें गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देख सकते हैं। 

भावनाओं की करते हैं कद्र

कर्क राशि के जातक न सिर्फ भावनाओं को अच्छी तरह व्यक्त कर पाते हैं बल्कि दूसरों की भावनाओं को भी समझते हुए उसका सम्मान करते हैं। सतही बातचीत मे इन्हें ज्यादा मजा नहीं आता हैं। यह अत्यंत मूडी, शर्मीले और कई बार बच्चों की तरह लगने लगते हैं। लेकिन इनका शर्मीलापन और इनकी आशंकाएं ही इनका अपना रक्षा तंत्र हैं, जो उन्हें दिल के दर्द और भावनात्मक अशांति से बचाता है। 

इस कारण होते हैं नाराज

कर्क राशि के लोग बेहद अंतर्मुखी होते हैं। इन्हें समझना काफी कठिन होता है। अक्सर ये अपनी भावनाओं को छुपाने में कामयाब हो जाते हैं। जब तक ये एक अच्छे मूड में रहते हैं, दयालु और मिलनसार होते हैं। लेकिन जब ये अनावश्यक रूप से आहत होते हैं, तो इनका व्यवहार कड़वा और विषादपूर्ण हो जाता है। कई बार ये दूसरों के प्रति असंवेदनशील, कड़क, अशिष्ट और तुनकमिजाज हो जाते हैं, लेकिन इनका संवेदनशील साथी ही यह नोटिस कर पाता है कि इस दुर्व्यवहार के पीछे इनकी असुरक्षा की भावना छिपी हुई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहे तो ये सराहनीय, दयालु, उदार, समझदार और अनुग्रहशील होते हैं। 

सोच-समझकर करते हैं खर्च

ये तीव्र बुद्धि के अधिकारी होते हैं और ये कला, बिक्री, मीडिया और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। धन और भौतिक लाभ काफी इनके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। हालांकि ये अपने कमाये पैसे खर्च करने के मामलें में कंजूस होते हैं, पर अचानक प्राप्त हुए धन को बड़ी आसानी से खर्च कर सकते हैं। ये अपने से विपरीत प्रकृति वालो के साथ रोमांस करना पसंद करते हैं। ये मजबूत और सफल लोगों की ओर आकर्षित होते हैं।

विशेषता

बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार और न झुकने वाले होते हैं। न्यायप्रिय होते हैं। स्मरणशक्ति उत्तम रहती है।

कमजोरी

क्रोधी, निराशावादी, अविश्वसनीय, कुटिल, असुरक्षित महसूस करना।

शारीरिक लक्षण

छोटा कद, शरीर का ऊपरी भाग बड़ा, बचपन में दुबला शरीर।

उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय

अधिवक्ता, डॉक्टर, कागज का व्यवसाय, बेकरी, पशुपालन

मित्र राशियां

मेष, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक

कर्क राशि का तत्व

पानी

भाग्यशाली साल

21 से 36 वर्ष की आयु का समय सौभाग्यशाली होता है।

भाग्यशाली दिन और नंबर

सोमवार, 2

पसंद

क्रिएटिव आर्ट, घरेलू शौक, चित्रकारी करना

नापसंद

ज्यादा घूमना फिरना, वाद-विवाद करना

Back to top button