9 मई का राशिफल -जाने वृष राशि वाले अपना व्यक्तित्व

वृष राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

इस राशि चिन्ह के तहत जन्में जातक अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत का पारितोषिक पाना चाहते हैं और बिना सोचे-समझे किसी भी काम को करने के लिए जूझ जाते हैं। इस राशि का प्रतीक बैल है और ये राशि चक्र के दूसरे सदन में आते हैं। इस राशि के जातक धरातल से जुड़े व्यक्ति होते हैं और जिस बात पर विश्वास करते हैं, वही कहते हैं।

अटूट होता है इनका संकल्प

वृष राशि के व्यक्ति व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं। जिन्दगी इनके सामने जैसी आती है, ये उसी के हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है। इनकी ताकत इनका स्थायित्व, ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता है। इन्हे अपने मार्ग से डिगाने या इनका ध्यान भटकाना बहुत कठिन होता है। ये एक बार लक्ष्य तय करने के पश्चात् उस पर पहुंचकर ही मानते हैं।

नहीं लेते किसी प्रकार का जोखिम

ये जोखिम उठाने से घबराते हैं। इसका कारण अव्वल तो यह है कि ये सुरक्षा पसंद होते हैं। दूसरा कारण यह है कि ये आलसी होते हैं। कुल मिलाकर ये अपने परखे हुए मार्ग पर ही चलना पसंद करते हैं। हालांकि ये बुरा नहीं है लेकिन इस आदत के कारण अक्सर ये नये कार्य का आनंद लेने से चूक जाते हैं।

सुरक्षित माहौल में जीना करते हैं पसंद

ये सुरक्षा पसंद करने वाले लोग दृढ़ता पूर्वक अपने वातावरण, काम, घर या विचारों से जुड़े रहते हैं। अन्य लोग इसे जिद्दीपन कह सकते हैं, पर ये इसे अपनी स्थायित्व की जरूरत कहते हैं। इससे इनका दिमाग नये परिवर्तनों को स्वीकार नहीं कर पाता है। नतीजतन, ये जो कुछ भी करते हैं, उसकी गुणवत्ता में कोई परिवर्तन नहीं आता है।

दबाव में पीछे नहीं हटते

इस राशि के जातक भले ही जिद्दी और ढीठ हो सकते हैं, लेकिन इनके जैसा दृढ़संकल्प वाला दूसरा इंसान मिलना बहुत मुश्किल है। ये दबाव में शायद ही कभी आते हों। ये अमूमन शांति चाहते हैं, लेकिन इन्हें आप पीछे हटने वाला नहीं कह सकते हैं। ये धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं, लेकिन यदि नाराज हो जाएं तो क्रोधी और क्रूर हो जाते हैं। लेकिन जब इनका गुस्सा शांत हो जाता है तो ये गौतम बुद्ध की तरह शांत हो जाते हैं, मानो कि कुछ हुआ ही नहीं है।

भौतिक सुखों की रहती है चाह

वृष राशि के जातक कलाकार और संगीतज्ञ भी हो सकते हैं। जीवन के सभी अच्छे क्षेत्र जैसे – कला, संगीत, अच्छा भोजन, शारीरिक सुख और भौतिक सुख-सुविधा इनके लिए धरती पर स्वर्ग के समान हैं। हालांकि ये स्वकेन्द्रित नहीं होते हैं पर भौतिक सुख की चाहत रखते हैं। ये परिवार को पसंद करने वाले होते हैं और ये चाहते हैं कि ये सभी भौतिक सुख-सुविधाएं इनके प्रियजनों को भी मिलें।

कमजोर पक्ष

ऐसे जातक अनोखे व्यक्तित्व वाले होते हैं। हालांकि इनका जिद्दीपन और आलसी होना ही इनकी बड़ी पहचान होती है। जिसके कारण अक्सर कई प्रकार की समस्याएं खड़ी होती हैं और इनके साथ व्यवहार करना कठिन हो जाता है। ये अपने आसपास की चीजों को बदलने के लिए कोई प्रयास भी नहीं करते हैं। नतीजतन ये एक ही तरह की स्थितियों में फंसते रहते हैं। इनका जीवन साथी ऐसा होना चाहिए, जो इनकी स्थायित्व की इच्छा को पूरा करने में मददगार साबित हो।

विशेषता

भरोसेमंद व्यक्तित्व, सहिष्णु, व्यावहारिक, समर्पित , जवाबदेह

कमजोरी

कड़क स्वभाव, शर्मीला स्वभाव

शारीरिक लक्षण

पतला शरीर, ऊंचा मस्तक, लंबे हाथ-पैर

उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय

नेवी, सिविल सर्विसेस, प्लास्टिक और पेंट का कारोबार उपयुक्त

मित्र राशियां

मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

वृष राशि का तत्व

पृथ्वी

भाग्यशाली साल

33, 44 और 61

भाग्यशाली दिन और नंबर

शुक्रवार , 6

पसंद

बागवानी, खानपान, संगीत, महंगे कपड़ों और कलात्मक शौक

नापसंद

दौड़-भाग करना, बाहर रहना, चटपटा खाना

Back to top button