9 मई का राशिफल – जाने मिथुन राशि वाले अपना स्वभाव

मिथुन राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फुर्तीले होते हैं। जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हें सामाजिक समारोहों और पार्टी के आकर्षण का केंद्र बना देती हैं। ये न केवल अच्छे बातचीत करने वाले होते हैं, बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं। मिथुन राशि के जातक बातचीत के दौरान अक्सर लोगों को नई जानकारी से अवगत कराते हैं। इसके लिए ये हमेशा खुद को नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं। 

रिश्तों की समझते हैं अहमियत

इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। जिससे इन्हें नये-नये दोस्त मिल सकें और ये अपने मित्रों का दायरा बढ़ा सकें। 

मूडी स्वभाव बनता है परेशानी का सबब

चूंकि जुड़वा इस राशि का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इनके व्यवहार में भी अक्सर दोहरापन देखने को मिलता है। मसलन, यदि ये व्यावहारिक हैं तो उसी समय में ये कल्पनात्मक और रचनात्मक हो सकते हैं। लेकिन अधिकतर समय ये इस उधेड़बुन में रहते हैं कि उनका कौन सा भाग प्रतिक्रिया देगा। ये बहुत मूडी होते हैं। ये इनकी ऊर्जा होती है, जो इन्हें किसी भी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से रोकती हैं। 

इस कारण रहते हैं चर्चा में

मिथुन राशि में जन्मे जातक बहुमुखी होते हैं और जो विषय वे चुनते हैं, उसकी अद्भुत समझ रखते हैं। हालांकि इसमें इनकी रुचि लंबे समय तक नहीं हो सकती है। इनके लिए बुद्धि सारी बातों से ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। काम में ये सबसे सुलझे विचारों वाले होते हैं। अपने तर्कपूर्ण विचार और नये विचारों के चलते ये किसी भी टीम का जरूरी हिस्सा बन जाते हैं। 

इस कारण होते हैं विचलित

इनकी सबसे बड़ी क्षमता इनके खुले विचार और अच्छी तरह बातचीत करने की कला है। इनके दिमाग में जोखिम से भरे विचार आते रहते हैं। लेकिन जब इनके कॅरियर से सबंधित ये सारी बातें होती हैं तो इनके निर्णय करने की क्षमता पर सवाल उठने लगते हैं और यदि ये जल्दी इससे पार नहीं पा पाते तो विचलित होने लगते हैं। 

जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं

एक मिथुन राशि के जातक के साथ रोमांस करना दिलचस्प, साहसी और मजेदार हो सकता हैं। ये जीवनी शक्ति से भरपूर होते हैं, लेकिन चंचल, लगभग लापरवाह रवैया अक्सर कई दिलों को तोड़ने का कारण बनता है।

विशेषता

नरम दिल, जिज्ञासु स्वभाव, लचीलापन, जल्दी सीखने की क्षमता

कमजोरी

अप्रत्याशित और अनिश्चित स्वभाव

उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय

शिक्षा, साहित्य, उपन्यासकार, इंजीनियरिंग, दवा का व्यसाय

मित्र राशियां

वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

मिथुन राशि का तत्व

हवा

भाग्यशाली साल

33 से 46 वर्ष की आयु का समय शुभ रहेगा

भाग्यशाली दिन और नंबर

बुधवार, 7

पसंद

गायन और संगीत सुनना, किताबें पढ़ना, सामाजिक बनना, अच्छी जगहों पर घूमना-फिरना

नापसंद

अकेलापन, एक स्थान पर रहना, नीरस स्वभाव

Back to top button