9 फरवरी 2023 का राशिफल: इन राशियों का भाग्य देगा साथ..

मेष-किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें।  माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।  

वृष-दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।  परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। 

मिथुन-मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।  

कर्क-मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।  किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। उच्चपद की प्राप्ति भी हो सकती है। संबंधों में निकटता आएगी।

 सिंह-आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध से बचें। वैसे वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। भाइयों से मतभेद रहेंगे। 

कन्या-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। तनाव हो सकता है।

तुला-आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें।  पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक-शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें।  कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। 

धनु-आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  कारोबार में विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।

 वृश्चिक-शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें।  कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर-मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।  मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 कुंभ-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से भेंट होगी। 

मीन-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Back to top button