9 दिसम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालो पर बरसेगा भगवान शनि का प्रकोप

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

9 दिसम्बर दिन शनिवार का राशिफल  

ऋतु-हेमन्त
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:46
सूर्यास्त-05:14
राहूकाल-(अशुभ समय) सुबह 09:00 से 10:30बजे तक।
तिथि-षष्ठी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व
अमृतमुहूर्त- दोपहर 02:55से 04:12 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज दिन के प्रारंभ में नए कार्य शुरू करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। लेन-देन में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
सुझाव:-आज काले अंगूर का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-बादामी

वृष:-आज का दिन सभी प्रकार से व्यस्ततम रहेगा। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सगे सम्बंधियों से रोचक मुलाकात होगी।पारिवारिक विवाहादि कार्यों प्रसन्नता मिलेगी।
यात्रा से लाभ मिलेगा। पारस्परिक सहयोग से यश मिलेगा।
सुझाव:-आज आप मखाने मिश्री का भोग श्री लक्ष्मी गणेश को लगावें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-हल्का लाल

मिथुन:-  आज पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा,। दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सुझाव:-आज आप मूँगफली दान दें ।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-सुनहला

कर्क:- आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।
सुझाव:-आज आप अनारफल का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-धानी

सिंह :- दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा।
सुझाव:-आज आप सन्तरे का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-चॉकलेटी

कन्या :- आज नए कार्य और प्रवास न करे। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपका कार्य न बिगड़े, इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।
सुझाव:-आज आप केले का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पीला

तुला :-आज आपके दिन का प्रारंभ आनंददायक रहेगा। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें। 
सुझाव:-आज आप पपीते का दान करें।
राशिरत्न:- हीरा,ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

वृश्चिक:- आज आपकी छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याह्न तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। रुचिकर खान-पान का स्वाद ले सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।
सुझाव:-आज आप सब का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-लाल

धनु :- आज आप अपने सेहत को लेकर सजग रहें। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याह्न के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-आज आप अमरूद का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-रानी

मकर:- आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। किसी भी कार्य में सोचकर शीघ्र निर्णय लीजिएगा। परिजनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
सुझाव:-असज आप किसमिस का दान दें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-स्लेटी

कुंभ:- आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले।नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।
सुझाव:-आज आप मुनक्के का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पर्पल

मीन:- आज आप घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवादों को टाल सकेंगे। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा नए कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। 
सुझाव:-आज आप नारियल दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-नीला

।।आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1 आज पौष माह कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज विवाहमुहूर्त है।

।।प्रेरणा दायक सोरठा।।

सिय रघुबीर बिबाहु जे सप्रेम गावहिं सुनहिं।
तिन्ह कहुँ सदा उछाहु मंगलायतन राम जसु।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है कि श्री सीताराम जी के विवाह का जो सप्रेम गान और श्रवण (सुनना) करते हैं यानी वक्ता मिले तो सुनो और श्रोता मिले तो गान करो और कोई न मिले तो गुनगुनाते रहो उनके हृदय में सदा उत्साह रहेगा। क्योंकि यह जो राम जी का पवित्र यश है वह सभी मंगलों का घर है, इसी से सारे मंगल निकलते है।”अस्तु राम जी का सुयस सदा समर्थवान है।”

।।वास्तु सावधावनी।।

अपने घर मे कभी भी काटें दार पौधे न लगावें जैसे कैक्टस कटीली झड़ियाँ इनसे वास्तु दोष होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्रीअयोध्याधाम ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button