9 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— आज आपमें आत्मबल में वृद्धि होगी। आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा और पराक्रम का संचार होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मीडिया और आईटी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शाम के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशिफल— दाम्पत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद हो सकता है। शाम को स्वास्थ्य का कुछ ध्यान रखना होगा। धन की स्थितियां अनुकूल नहीं रहेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

मिथुन राशिफल— जॉब में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधियों को पराजित करने में सफल रहेंगे। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी और शरीर आरोग्यवान रहेगा। लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके अनुकूल रहेंगे।

कर्क राशिफल— आज खर्च बेलगाम हो सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों में खटास पैदा न हो इसलिए आज बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। नशे से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशिफल— जोखिमपूर्ण निवेश से लाभ हो सकता है। स्थाई सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपकी प्रतिभा को आज सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल— कार्यक्षेत्र में तरक्की होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में आ रही बाधायें दूर होंगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। नया काम करने की रणनीति में काम कर सकते है। काम करने का मनोबल मजबूत रहेगा।

तुला राशिफल— समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। बॉस के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। परिवार में आपकी धाक मजबूत होगी। जल्दबाजी में कोई योजना न बनायें।

वृश्चिक राशिफल— व्यापार में नये अनुबन्ध करना फायदेमंद नहीं रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति भितरघात कर सकता है। ब्लड-सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आज अपने काम से काम रखें दूसरों के मामलों में न पड़ें। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे।

धनु राशिफल— विदेशों में कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस की बहार रहेगी। जीवनसाथी की किसी बात से बुरा मान सकते हैं। बिजनेस पार्टनर्स से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस के कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल— कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से कठिन कार्य भी तय समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कई दिनों से अटका हुआ लोन आज फ़ाइनल हो सकता है।

कुम्भ राशिफल— जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर के चिन्ता हो सकती है। अपनी प्रतिभा का उचित उपयोग नहीं कर पाने का मलाल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटाना बेहतर होगा। व्यवसायिक योजनायें सार्थक रूप में सफल नहीं हो पायेगी।

मीन राशिफल— व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। हृदय रोगियों को आज सावधान रहना चाहिये। चलते हुए कार्यों में अवरोध आ सकता है। किसी के बहकावे में आ सकते हैं। आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस आने की सम्भावना कम है।

Back to top button