CRPF कमांडेंट को 9 गोली लगने के बाद भी मार गिराए 3 आतंकी,हालत नाजुक

बहादुरी की मिसाल बने सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता सोशल मीडिया पर आम ही नहीं बल्कि खास लोगों के भी चहेते बन गए हैं। चेतन कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। उनका दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 CRPF कमांडेंट को 9 गोली लगने के बाद भी मार गिराए 3 आतंकी,हालत नाजुक
 

पूरा देश उनके लिए दुआएं मांग रहा है, लोग उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। देश के पीएम से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स और क्रिकेटर्स सभी एक सुर में बोल रहे हैं कि देश को चेतन चीता पर गर्व है।
 चेतन मुठभेड़ के वक्त 9 गोली लगने के बाद भी लगातार लड़ते रहे, और तीन आतंकियों को मार गिराया। सोशल मीडिया पर लोग उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

 

शुक्रवार का पूरा दिन ट्विटर पर चेतन चीता के नाम रहा। उनके नाम से  #Prayforchetancheeta हैशटैग ट्रेंड करता रहा। शुक्रवार को रक्षा राज्यमंत्री उनका हाल जानने एम्स पहुंचे, उन्होने चेतन चीता की पत्नी से भी बात की।
 

रिजिजू ने कहा कि डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई। सरकार हरसंभव मदद करेगी। वहीं डॉक्टर्स द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि वो वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों की बेहतर टीम उनका ध्यान रख रही है।
 
Back to top button