9 अक्टूबर दिन सोमवार राशिफल: आज इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

आज का पञ्चांग

।।आप सबका मंगल हो 9 अक्टूबर दिन सोमवार।।

9 अक्टूबर दिन रविवार राशिफल: आज इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मतऋतु-शरद
माह-कार्तिक
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:12
सूर्यास्त:-05:48
राहू काल(अशुभसमय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
तिथि:-चतुर्थी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व
अमृत मुहूर्त-सूर्योदय से लेकर 07:52तक व सायं04:38से06:05 तक

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पशुधन की अभिवृद्धि हो सकती है। व्यापार तथा रोजगार में स्थिरता आएगी। घर परिवार में सुख शांति का निवास होगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- आसमानी
राशिरत्न:-मूँगा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ: आज आप व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है।विरोधी परास्त होंगे व्यवसायिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।नौकरी पेशे में प्रोन्नति होने की संभावना है।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन: आज आप को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा।जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। असभ्य भाषण से बचें।यात्रा आपको लाभ दे सकती है। आज पानी व आग से खिलवाल न करें।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- समुद्री हरा
राशिरत्न:-पन्ना

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

?कर्क:- आज आप का मन राजनैतिक कार्यों में निमग्न रह सकता है। मुकदमें या अतिरिक्त ऋण से आप का मन खिन्न हो सकता है। व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है।अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-लाल
राशिरत्न:-मोती

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह: आज आप को स्वल्प परिश्रम में अनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक यात्रा आपको सफलता प्रदान करेगी। भाइयों से तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम सम्भन्धों में सायं समय मे मधुरता आएगी।विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत
राशिरत्न:-माणिक्य

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या: आज आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी ।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी
राशिरत्न:-पन्ना

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला: आज आप कारोबारी यात्रा आपको सामान्य लाभ देगी। अपशब्द से बचे। खान -पान में व्यतिक्रम से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। किन्तु सेयर बाजर में आपको लाभ होगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-नारंगी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक: आज आप का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें।कार्य व्यवहार में मृदुलता लावें। यात्रा से कष्ट हो सकता है।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- क्रीम
राशिरत्न:-मूँगा

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु: आज आप सोच समझ कर किसी कार्य को करें व धोखेबाजों से सावधान रहें।आज यात्रा में सचेत रहें। नया कार्य आपको आज सफलता दे सकता है। पारिवारिक सहयोग व पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- श्वेत
राशिरत्न:-पीलापुखराज

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
?मकर:- आज का दिन आपका थोड़ा संघर्ष पूर्ण हो सकता है। कार्य क्षेत्र नौकरी या व्यवसाय में आपसी असयोग का सामना करना पड़ सकता है ।संतान से यश में वृद्धि होगी। वैवाहिक या मांगलिक कार्यों का संपादन हो सकता है।कानूनी मामलों में आज हाथ न लगावें।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया
राशिरत्न:-नीलम
( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ: आज आप का मन रचनात्मक कार्यों में निमग्न रहेगा। व्यवसाय में उतार -चढाव की संभावना बन रही है। कृषि कार्यों से लाभ होगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। भूमि वाहन का लाभ मिल सकता है। सन्तान के दायित्वों का पालन होगा।यात्रा से लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- नीला
राशिरत्न:-नीलम

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन: आज आपका मन प्रशन्न रहेगा। व्यापार में सुधार होगा, दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। धनार्जन पहिले की भाँति व्यवस्थित होने की उम्मीद बन रही है यात्रा से तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-फिरोजी
राशिरत्न:-पीलापुखराज

आज के दिन का विशेष महत्व

1आज कार्तिक माह कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज भी चतुर्थी तिथि है आज सर्वार्थसिद्धि योग है।

प्रेरणा दाई चौपाई

तीर तीर देवन्ह के मंदिर।
चहुँ दिसि तिन्ह के उपबन सुंदर।।

अर्थ:- गोस्वमी तुलसीदास जी श्री रामचरितमानस जी मे उत्तर काण्ड में वर्णित करते हुवे कह रहे हैं अयोध्या जी में माँ सरयू तट के किनारे किनारे देवताओं के मंदिर सोभा पा रहें है।उन मंदिरों के चारों ओर बड़े सुंदर उपवन लगे हुवें है।”अस्तु आज भी श्री अयोध्या जी की शोभा मंदिरों व अद्भुत सन्तों से परिलक्षित होती है।”

।।वास्तु टिप।।

घर के पूजन कक्ष में सप्त मोक्षदा पुरियों में से किसी भी एक पुरी की खाश कर श्री अयोध्या व श्री वृन्दावन की मृतिका (मिट्टी) या बालुका के रखने मात्र से वास्तु दोष का नाश होता है। और उस मिट्टी के दर्शन व पूजन मात्र से सर्व सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इति शुभम

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button