9 जुलाई 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा सप्तम व कर्म स्थान में गोचर कर रहे शनि  लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। द्वादश गुरु से छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। यात्रा अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल-
आज के दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इस राशि से द्वितीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। तुलसी पेड़ लगाएं। हरा व लाल रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में प्रगति देंगे। शनि के खष्ठम गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन जॉब में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सप्तम गुरु व इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। व उनको दूर्वा अर्पित करें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मीठा बोलें।

7. तुला राशिफल- 
पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल का वृक्षारोपण लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें पीले फूलों का पेड़ लगाएं। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा एकादश व सूर्य सप्तम हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। विधारा का जड़ पास रखें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा कर्म भाव में व शनि इस राशि में ही वक्री हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व विहंगों को दाना पानी दें।

11. कुंभ राशिफल- 
इस राशि से द्वादश शनि व नवम चन्द्रमा शुभ हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज  गणेश स्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।वृक्षारोपण करें।

12. मीन राशिफल-
अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धर्म सम्बंधित कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारी  खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तुलसी पेड़ लगाएं।

Back to top button