23जून दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए आज किसे बनायेंगी माँ लक्ष्मी मालामाल

◆ आज का पञ्चांग ◆

। 23जून दिन शुक्रवार आप सभी का  मंगलमय हो।

ऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:13
सूर्यास्त:-06:47
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
10:30से12:00तक
तिथि:-चतुर्दशी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम

 

।।आज का राशिफल।।

( चे, चो,ला,ली,लू,ले,लो,कू,अ)
मेष
आज आपका को सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभरंग:-हरा

( व,वी,वू,वे,वो,वि, ओ,उ,ए, इ)
वृषभ
आज आप के किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धिहोगी। यात्रा से अभूतपूर्व लाभ के योग है ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आप चौदह मुखी या चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-गुलाबी

( क, की,कू,के,को,घ,हा, छ)
मिथुन
आज आप के व्यावसायिक लाभ में कमी आएगी। पारिवारिक उलझने सुलझेंगी। यात्रा का योग बनेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक श्रम करना पड़ेगा।

सुझाव:-आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-नीला

( ही,हू, हे, हो,डा, डी, डे, डो)
कर्क
आज आप का व्यापारिक लाभ सामान्य रहेगा। शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में अधिक श्रम से सफलता मिलेगी। कृषि कार्यों में हानि हो सकती है। मित्रों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

सुझव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-लाल

(म,मी, मू,में,मो,टा, टी,टू, टे )
सिंह
आज आप को शिक्षा सम्बन्धित सफलता मिल सकती है।व्यापर में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।व्यर्थ के भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझव:-आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-पिला

( प,पी,पू,पे,पो,ष,म,टो, ठ )
कन्या
आज आप का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सपरिवार देशाटन से व्यवहारिक लाभ मिलेगा।पित्र पक्ष का सहयोग मिलेगा।

सुझव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-कत्थई

( रा,री,रु ,रे,रो,ता,तू, ते,तो )
तुला
आज आप नेत्र विकार से बचें।पारिवारिक सहयोग मिलेगा । व्यापारिक समझौते से लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।यात्रा से लाभ मिलेगा।

सुझव :-आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-जामुनी

(न,नी, नू, ने,नो,तो,या,यी, यू )
वृश्चिक
आज आप का व्यवसायिक पक्ष मजबूत होगा। किन्तु मौसम जनित रोगों से बचें।पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा।संतान पक्ष से तनाव हो सकता है।

सुझव:-आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:- सुनहला

( ये, यो,भ, भी, भू, ध,फ़,ढ, भे )
धनु
आज आप को मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा।किसी सज्जन के घर मे आगमन से घर का माहौल बदलेगा कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझव:-आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-आसमानी

(भे, भो,जा,जी,जे,ख, खी, खे, खो,ग,गी )
मकर
आज आप की यात्रा सुदूर किसी धार्मिक स्थल की हो सकती है। ठेके का कार्य आपके अनुकूल होगा। सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।मात्र पक्ष से तनाव हो सकता है।

सुझाव:-आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-बैगनी

( सा, सी,शू,,से,सो,ग, गे, गो,दा )
कुंभ
आज आप के सरकारी कार्यों में थोड़ी बढ़ आ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अकारण विवाद से बचें। कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझव:-आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-फिरोजी

(दे,दो,दी,दू,चा, ची,थ,झ )
मीन
आज आपको व्यापारिक सफलता मिलेगी ।माता पिता के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे।सुदूर यात्रा के योग बन सकते है।जीवन साथी से मन मुटाव की संभावना हो सकती है।

सुझव:-आप आप 11 मुखी धारण करें।
शुभरंग:-नारंगी

●आज के दिनकाविशेष महत्व ●

1आज आषाढ़ माह कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि है। दिन में 10:53 तक तदुपरि अमावस्या तिथि है।
2आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

भरत राम ही की अनुहारी। हसा लखि न सकहिं नर नारी।।

 

अर्थ:-श्री मानस जी मे तुलसीदास जी कहते हैं कि श्री भरत जी रूप गुण शील में हूबहू प्रभु श्री राम की तरह है अचानक देखने पर नर या नारी भेद नहीं कर सकते।”अस्तु श्री भरत जी से बढ़कर भ्रातृ प्रेम का उदाहरण दूसरा कोई नहीं हो सकता।”

 

◆इति शुभम◆

||आचार्य स्वामी विवेकानंद||
|| श्री अयोध्या धाम ||
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद ||
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button