8,000 किलो का लड्डू खायेंगे गणेश

mammoth_laddu_ganesh_-300x162विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश)। गणेश उत्सव के लिए 8,000 किलो का भारी भरकम लड्डू तैयार किया गया है। ये लड्डू दुनिया का सबसे बड़ा लड्डू है। लड्डू बनाने वाले मिठाई निर्माता अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं। वह बड़े लड्डू बनाने के चार गिनीज रिकार्ड पहले ही बना चुके हैं।

श्री भक्तजन्य स्वीट्स के मालिक सलादी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि यह लगातार पांचवां साल है जब वे सबसे बड़े लड्डू बना रहे हैं। सबसे बड़ा लड्डू 8,000 किलो और दूसरा 6,400 किलो का है। ये लड्डू आंध्र प्रदेश में स्थापित भगवान गणेश की दो भव्य प्रतिमाओं के लिए हैं।

12 लोगों ने बनाया है लड्डू

8,000 किलो का लड्डू विशाखापटनम में विशाखा एकीकृत समाज कल्याण संगठन द्वारा स्थापित 80 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के लिए है। इस लड्डू को गणेशोत्सव के पहले दिन गणेश प्रतिमा के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 श्रमिकों ने इस लड्डू को आठ घंटे में तैयार किया है। राव ने कहा, हम इस साल अपने ही रिकार्ड को तोड़ना चाहते हैं। विजयवाड़ा स्थित दुंदी गणेश सेवा समिति के लिए 6,400 किलो का लड्डू तैयार किया गया है। यहां 63 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।

 

 

Back to top button