8 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

◆आज का पञ्चांग◆

आप सबका मंगल हो 8 सितम्बर दिन शुक्रवार

8 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे
8 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

ऋतु-वर्षा
माह-आश्विन
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:49
सूर्यास्त:-06:11
राहू काल(अशुभसमय)प्रातः
10:30से 12:00बजे तक
तिथि:-द्वितीया
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपके कार्यों में तेजी रहेगी। पुराने उलझे हुए कार्यों का समाधान होगा।मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।मन प्रसन्न रहेगा।विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा।बुजुर्ग व्यक्ति अपने खान पान को संयमित रखें।महिलाएं अपने कर्तव्यों का भली प्रकार से पालन करेंगी।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।विरोधी परास्त होंगे।सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।भविष्य के प्रति थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।वाद-विवाद में न फसें।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।अतिथियों से मुलाकात होगी।व्यापार में प्रगति।विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-हल्का लाल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आपको व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। चल अचल सम्पति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सफल होगा।जीवनसाथी के साथ यात्रा करने की योजना बनाएंगे।रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ।महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भलीभाँति करेंगी।विद्यार्थी अपने शैक्षिक कार्यों के प्रति सजग रहें।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- सुनहला

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क

आज आप को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुदूर यात्रा का योग बन सकता है।व्यापार में मध्यम लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में स्थानान्तरण हो सकता है।संगीत व कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।शैक्षिक कार्यों में सफलता।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-धानी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप को उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कृषि सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।व्यापार में प्रगति होगी।नए कार्यों की शुरुआत न करें।बुजुर्ग व्यक्तियों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आपको परिवार के ऊपर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। व्यवसाय के सुधरने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि कोण से दिन सामान्य रहेगा।महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।आपके शैक्षिक योग्यता से लोग लाभान्वित होंगे।यश,कीर्ति में वृद्धि।विद्यार्थियों के लिए समय समय अनुकूल रहेगा।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप को सुदूर यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से लाभ की संभावना बन रही है। व्यर्थ की चिंता से बचें। पारिवारिक अनुकूलता रहेगी।पड़ोसियों से थोड़ा विवाद होने की संभावना है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।समाज मे आपका सम्मान बढ़ेगा।किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी।महिलाएं अत्यधिक खर्च से बचें।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-समुद्री हरा

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपका दिन भग दौड़ भरा हो सकता है।पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता की प्राप्ति होगी।यात्रा से सामान्य लाभ होगा।व्यावसायिक परिवर्तन हो सकता है।अतः धन के व्यर्थ व्यय से बचें।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- गुलाबी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप धार्मिक वृति से ओतप्रोत रहेंगे।मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक सफलता में अड़चनें आ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- नीला

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
मकर

आज का दिन मंगल मय रहेगा। व्यक्ति विशेष से लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।कृषि कार्यों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवहारिक कार्यों में अंधे भरोसे से बचें।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप का आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। व्यापारिक स्थितियां उत्तम रहेंगी। कार्य क्षेत्र में प्रगीत मिलेगी। बहुत दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक उझनों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से स्वस्थ्य प्रभावित रहेगा।

सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- हरा

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप को सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। पड़ोसियों के सहयोग मिलेगा। अर्थ दशा में पूर्व के प्रति सुधार होगा। व्यवसायिक उलझनों के बाद भी आपका कार्य पूर्ण होगा।आज कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। कानूनी पक्ष से सहयोग मिलेगा। पहिले की भांति पारिवारिक प्रशन्नता मिलेगी।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-लाल

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज आश्विन माह कृष्णपक्ष द्वितीया तिथि है।
2 आज द्वितीय दिन का श्राद्ध है व आज सर्वाथसिद्धयोग भी है दिन में 01:52के उपरांत।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

तुरतहिं रुचिर रूप तेहि पावा।
देखि दुखी निज धाम पठावा।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी अरण्य काण्ड में वर्णन करते हैं कि प्रभु श्री राम को मार्ग में एक विराध नामक असुर मिला जिसका प्रभू श्री राम ने उद्धार किया वो दिव्य रूप पाकर उदास था तो राघव जी ने दुःखी देख कर उसको अपने धाम में भेज दिया।

“अस्तु प्रभू से शत्रुता करने पर भी जीव का कल्याण ही होगा। तो विचार करें प्रेम करने पर तो निश्चित ही परमकल्याण होना तय है।”

//वास्तु टिप//
जिन घरों में पित्रों को तिलांजलि दी जाती है अर्थात पित्रों को तिल जौ और जल की तिलांजलि देने से पित्र तृप्त होते हैं। और घर मे खुश हाली बनी रहती है साथ ही वास्तु दोष कम हो जाता है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button