8 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — विदेश में रहने वाले परिजनों से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। दूसरों की दिल खोलकर सहायता करेंगे। बौद्धिक कार्यों में भाग लेंगे। कम मेहनत पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

वृषभ — स्नेहीजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। कम मेहनत पर भी सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपको बहुत काम आयेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर वालों की नजर में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन — सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। आपका मन भटक सकता है। क्रोध पर संयम रखने की आवश्यकता है। नये सम्बन्धों को लेकर तटस्थ रहें। दोपहर के बाद स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क — मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जॉब में परेशानी झेलनी पड़ेगी।

सिंह — कारोबार में शानदार अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को बहुप्रतीक्षित नौकरी मिलने की सम्भावना प्रबल होगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति खराब हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ रहेगा।

कन्या —  कार्यक्षेत्र की कठिनाइयों का निवारण होगा। उच्च प्रशासनिक लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। परिजनों के व्यवहार से बेहद सन्तुष्ट रहेंगे। कारोबार में विस्तार के लिये लोन मिल सकता है। आज का दिन उपलब्धियों से भरपूर रहेगा।

तुला — आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने वाली है। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। जमीन और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मानसिक परेशानी दूर होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों से मुख न मोड़ें।

वृश्चिक — काम में आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। अति आत्मविश्वास आपको मूल समस्याओं से भटका सकता है। परिवार के साथ समय बिताना पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में परिस्थितियाँ आपके लिये बेहद अनुकूल रहने वाली है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

धनु — मित्रों के साथ बैठकर काफी अच्छा समय बीतेगा। पुरानी विफलताओं से सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मकर — धन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आज ले सकते हैं। भविष्य को लेकर परेशान न हों। घर में कुछ निर्माण कार्य करा सकते हैं। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

कुम्भ — दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। दोपहर के बाद आपकी समस्या का समाधान होगा। अपना नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

मीन — लोग आपके व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। चोंट-चपेट लगने की आशंका रहेगी। सर्द-गर्म और बुखार की समस्या हो सकती है। घर के जरूरी कार्य में ध्यान लगायेंगे। व्यर्थ की चिन्ता में समय बर्बाद न करें। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें।

Back to top button