8 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— अपने परिवार को भरपूर समय देना होगा। किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन आगमन होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी-सम्बन्धी लाभकारी सौदे हो सकते हैं। विवादों से बचने का प्रयास करें।

वृषभ राशिफल— किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कार्यों में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। दिन लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल— लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वाहन धीमी गति से चलायें। यदि किसी तरह की सर्जरी कराना चाहते हैं तो आज दिन शुभ हैं। अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।

कर्क राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सन्तान की तरक्की से मन प्रफुल्लित रहेगा। लॉ और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में अच्छे लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेमीजन को उपहार दे सकते हैं।

सिंह राशिफल— कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अटके हुए सरकारी मामले आज निपट सकते हैं। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी। ब्लड प्रेशर के रोगियों को थोडा सतर्क रहना चाहिये। बॉस के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।

कन्या राशिफल— आज किसी ट्रिप में जाने का प्लान बन सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होने के योग हैं। शिक्षा में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अपेक्षानुकूल लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढेगा।

तुला राशिफल— कार्यस्थल में विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष में कुछ मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। शरीरिक स्वास्थ्य नरम रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— जीवनसाथी को करियर में प्रगति मिल सकती है। आज आपका सामजिक वर्चस्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांस भरपूर मात्रा में होगा।

धनु राशिफल— आज कर्जों से परेशान रह सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से समस्या रहेगी। मानसिक रूप से काफी व्यथित हो सकते हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र के विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त होगा।

मकर राशिफल— वाणी में मधुरता से बिगड़े काम बना लेंगे। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों में गहराई रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशिफल— आज घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। सम्पत्ति-सम्बन्धी मामलों में लाभ मिलेगा। मन में थोड़ी परेशानियां हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। आपके कार्य सफल होंगे। लोन सम्बन्धी मामले अटक सकते हैं।

मीन राशिफल— शिक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका प्रणय निवेदन स्वीकार हो सकता है। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। जॉब में आपको लाभ मिलेगा। सन्तान के सेहत की परवाह रहेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे।

Back to top button