8 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — जॉब में काफी अच्छी प्रगति देखनी को मिलेगी। करियर में नये अवसर प्राप्त होंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शाम के समय को अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी।

वृषभ — कार्य के सिलसिले में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है। प्रेमीजन की आज चिन्ता हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने सभी कार्यों को धैर्यपूर्वक करने से सफलता मिलेगी।

मिथुन — आलस्य के कारण हानि हो सकती है। किसी गलत कार्य या चूक के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अधीर न हों। किसी काम में मन नहीं लगेगा। बच्चों पर गुस्सा निकालने से बचें।

कर्क — धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपने काम में पूरी फोकस के साथ लगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन का अच्छा सुख भोगेंगे। लोग आपकी बातों पर काफी विश्वास करेंगे। अटके हुये काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

सिंह — बैंक से जुड़े लोगों को आज काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। काम का दबाव आपके चेहरे पर साफ नजर आयेगा। पाचन में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। मन में उत्साह की भावना रहेगी। शाम को सभी फंसे हुये कार्यों को ठीक कर लेंगे।

कन्या — रुके हुए कार्यों को लेकर उलझन आज समाप्त होगी। लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर में कुछ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। परिजनों के व्यवहार से प्रसन्नता मिलेगी।

तुला — अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। दोस्तों की बातें बुरी लग सकती है। मन में अजीब से विचार आ सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिये दिन अनुकूल नहीं है। परिवार वाले आपके व्यवहार पर नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक — आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शाम को परिवार में तनाव हावी हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी भी बात को लेकर समझौता न करें।

धनु — रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। शान्ति के वातावरण में रहने की कोशिश करेंगे। काम की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। मन में सन्तोष की भावना उत्पन्न होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर — आज आत्मविश्वास और सन्तोष दोनों से भरपूर रहेंगे। अपने दायित्वों के प्रति गम्भीर रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कठिन परिस्थितियों को भी अच्छी तरह से मैनेज कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी सम्मान बढ़ेगा।

कुम्भ — परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। अचानक से कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है। बहसबाजी में न पड़ें। स्वास्थ्य बिगड़ने के योग बन रहे हैं। मन में असन्तोष उत्पन्न होगा।

मीन — जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा। मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। प्रेमी से बातें करने में समय बीतेगा। आय के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है। शाम को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

Back to top button