8 अगस्त 2017 दिन मंगलवार का पंचांग: जानिए आज किसके दुःख को दूर करेंगे संकट मोचन

◆आज का पंचांग◆

।आज 8 अगस्त2017 दिन मंगलवार आपका दिन मंगलमय हो।

8 अगस्त2017 दिन मंगलवार का पंचांग: जानिए आज किसके दुःख को दूर करेंगे संकट मोचन

 

ऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:28
सूर्यास्त:-06:32
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-प्रतिपदा
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। किसी गुप्त भय से भय होसकता है। वाहन से चोट चपेट की संभावना है। व्यापारिक उन्नति होगी। धन का आवा गमन बना रहेगा।

सुझाव:- आज आप गौरी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे।घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें।जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा।पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- सुनहला।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप कारोबार में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे एवम् आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे।मन प्रसन्न रहेगा।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

सुझाव:- आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आप विभिन्न प्रकार के अनुभवों से गुजरेंगे।किसी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है।मित्रों या जीवन साथी से सम्बंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप अन्न दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आर्थिक पक्ष आप का उत्तम रहेगा। नए व्यापार या नौकरी की संभावना बन रही है। स्थानांतरण से लाभ मिलेगा। पारिवारिक उन्नति होगी साथ ही आपके स्वभाव में आज कड़ा पन हो सकता है।

सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में चुनरी अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लें।कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।पारिवारिक समझौते की स्थिति बन रही है। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांनतरण हो सकता है।

सुझाव:-आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका धन का अपव्यय हो सकता है। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। अर्थपक्ष सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों का का आगमन सुभ समाचार देगा।

सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। संतान के प्रति चिंतित रह सकते हैं।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना है।शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति।व्यवसायिक कार्यों मेउत्तम लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से कष्ट हो सकता है।

सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको धनलाभ होने की सम्भावना है।मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।यात्रा से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग से रुके कार्यों में तेजी आएगी।

सुझाव:- आज आप पीले फलों का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी।वाद-विवाद सुलझ जाएंगे।मित्रों का सहयोग मिलेगा।अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा।व्यवसाय सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आज आप किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधियों से सामना करना पड़ सकता है।भावुकतावश कोई निर्णय न लें ।

सुझाव:- आज आप मानस का पाठ करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1.आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है।
2.आज से भाद्रपद माह प्रारंभ है इस माह में दही का त्याग करना चाहिए।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

मातु पिता गुरु प्रभु कै बानी। बिनहिं विचार करिअ सुभजानी।।

अर्थ:-श्री गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है ,माता पिता ,और गुरु की वाणी (कहि गयीबात) बिना किसी विचार किये हुवे के मानना चाहिए ।”अस्तु माता -पिता ,गुरुजनों व अपने जेष्टों की आज्ञा का कभी अनादर नहीं करना चाहिए।”

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button