8 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को लेकर परेशानी बढ़ेगी। शरीर में दर्द की समस्या रहेगी। आपकी महत्वाकांक्षायें बढ़ेंगी। आर्थिक कष्ट में वृद्धि होगी। नेत्र विकार जन्म ले सकते हैं। अनावश्यक धन खर्च होगा।

वृषभ — दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिये कोई महँगी वस्तु खरीद सकते हैं। नये व्यापारिक सम्बन्ध बनेंगे जो भविष्य में हितकारी सिद्ध होंगे। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी।

मिथुन —  आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव की योजना बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में परस्पर समर्पण बढ़ेगा। शाम के समय व्यापार में लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी।

कर्क — सरकारी कर्मचारियों को स्थानान्तरण के आदेश मिल सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। दिखावे के प्रयास में घर खर्च बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

सिंह — व्यवसाय में अपेक्षित गति न मिलने से मन व्यथित होगा। मित्रों के प्रति विश्वास कम होगा। महिलाओं को प्रसूतिजन्य रोग परेशान कर सकते हैं। पुराने दस्तावेजों और प्रपत्रों को दोबारा देखने या सुधरवा सकते हैं। आलस्य और प्रमाद से दूर रहें वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।

कन्या — व्यवसाय में नये ऑर्डर मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आवश्यक कार्यों को शाम तक पूरा कर लेना बेहतर होगा। ज्यादा दौड़-भाग आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। कोरोना और अन्य विषाणु जन्य मौसमी बीमारियों के प्रति लापरवाही न बरतें।

तुला — आपके समझदारी भरे व्यवहार की प्रशंसा होगी। सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। घर में आपकी उपस्थिति रौनक बढ़ायेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।

वृश्चिक — पुराने मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे। परिवार के साथ किसी पूजा में भाग लेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को निराशाजनक स्थितियों का सामना कर पड़ सकता है। दोपहर के बाद दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों का दिल जीत लेंगे।

धनु — माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, हालाँकि बातचीत से मामला सुलझ जायेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। विद्यार्थी अपने करियर के प्रति गम्भीर रहेंगे। जॉब में उथल-पुथल हो सकती है।

मकर — स्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी पक्षों का विचार कर लें। आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कुम्भ — घर के खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। लेकिन अच्छी आय होने से कोई समस्या नहीं आयेगी। आप अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। बैंकिंग के मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

मीन — अपने सपने को साकार करने के लिये बिलकुल सही समय है। मित्रों की सहायता से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जायेंगे। शाम के बाद जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। भावुक होकर किसी से बड़ा वादा न करें। वाणी और शब्द-चयन में विनम्रता रखें।

Back to top button