8 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

download (5)मेष- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। कुल कुटम्ब में कुछ उल्लेखनीय होने के संकेत हैं। दिन जीवन स्तर को बढ़ाने वाला। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अति उत्साह से बचें।

वृष- सफलता का नया अध्याय जोड़ सकते हैं। योजनाओं में तेजी लाने का समय है। स्थायित्व, धैर्य, प्रभाविता और सृजनात्मकता को बल मिलेगा। दिन पूछपरख बढ़ाने वाला। नए पर जोर रहेगा।

मिथुन- कला कौशल को बल मिलेगा। रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। विपक्ष दबाव में रहेगा। चूक या लापरवाही से बचें।

कर्क- प्रतिभा प्रदर्शन और बहिर्मुखता को बल मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। कॉरपोरेट डील्स में प्रभावी रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दिन हितकारक। वरिष्ठों का समर्थन रहेगा।

सिंह- समता और सामंजस्य पर जोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठाएं। सम्मानित हो सकते हैं। दिन प्रभाव बढ़ाने वाला। टू-दी-पॉइंट बात रखें।

कन्या- महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। आस्था आत्मविश्वास बढ़त पर रहेंगे। पुरानी बातों को भूलकर आगे देखें।

तुला- घर परिवार में उत्सव आयोजन की संभावना है। परिजन सहयोगी होंगे। वाणी व्यवहार में विनम्रता बढ़ाएं। आकस्मिकता बनी रह सकती है। अनुशासन बनाए रखें। दिन सामान्य से शुभ।

वृश्चिक- जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे। सामाजिकता और सहकारिता को बल मिलेगा। मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। समझौतों में सफलता मिलेगी। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

धनु- विपक्ष से सावधान रहें। बहस विवाद से बचें। न्यायिक मामले उभर सकते हैं। खर्च पर अंकुश रखें। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन सामान्य से शुभ। तेज धूप से बचें।

मकर- संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्र जनों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रेम में सफलता, प्रियजन से भेंट संभव है। दिखावे और आत्मप्रशंसा के भाव से बचें। दिन उत्तम।

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। घर में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। अपनों का साथ हर्ष आनंद कारक रहेगा। प्रियजन से भेंट होगी।

मीन- इच्छित सूचना प्राप्त हो सकती है। मेहनत ओर भाग्य का कॉम्बो सभी क्षेत्रो में बेहतर बनाए रखेगा। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। घर में हर्ष आनंद और विश्वास बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Back to top button