शादी के 7 पहले लड़के का काट डाला प्राइवेट पार्ट, फिर पॉकेट में डालकर चलते बने लोग

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक 25 साल के लड़के के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। बता दें शौच के लिए बाहर गए एक लड़के का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। गुरुवार की मध्यप्रदेश में हुई इस घटना से आपकी भी रुह कांप जाएंगी। यहां शौच के लिए बाहर गए लड़के का अज्ञात हमलावरों ने प्राइवेट पार्ट काट डाला। बात दें पीड़ित लड़के की अगले हफ्ते शादी होने वाली है। 

शादी के 7 पहले लड़के का काट डाला प्राइवेट पार्ट, फिर पॉकेट में डालकर चलते बने लोग
घटना की जांच कर रही पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक हमारे पास हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित अभी कुछ बोल सकने की हालत में नहीं है। इस वारदात के पीछे के कारण का भी पता नहीं चल सका है।’ 

शादी की रात दुल्हन ने संबंध बनाने से किया मना, तो 2 महीने बाद हुआ ऐसा कांड कि सुनकर रुह कांप जायेगी

 

पीड़ित गुरुवार को अपने घर से नित्य क्रिया के लिए बाहर गया हुआ था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जबर्दस्ती पकड़ लिया और प्राइवेट पार्ट को काट दिया। हमलावर कटे हुए जननांग को अपने साथ लेते गए, जिससे सर्जरी की मदद से वापस से अंग को जोड़ने की संभावना भी नहीं रही। 

 

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया, ‘पीड़ित के रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। हम इस मामले में पीड़ित के बयान का इंतजार कर रहे हैं।’ पीड़ित युवक की 6 फरवरी को शादी होने वाली है। 

 

Back to top button