7 अप्रैल 2019 का राशिफल: रविवार का दिन इन राशि वालों के बुरे दिन का होगा आखिरी वक्त..
April 7, 2019
2 minutes read
मेष व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आर्थिक रूप से आज का दिन उठा-पटक भरा रहेगा। कभी बिन मांगे मोती मिलेगा तो कभी कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नही मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। व्यापार में उन्नति संभव है।
वृष घर हो या कार्यस्थल, सफलता हासिल करने के लिए औरों के साथ स्वयं को भी जुटना होगा। यदि आपका लक्ष्य हकीकत से दूर है तो उसको पाने के लिए हर कीमत पर कोशिश करनी होगी। आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
मिथुन व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। खर्च भी इन दिनों अधिक होंगे। आने वाले समय में खर्चो के बावजूद आप काफी बचत करेगें। वक्त का सही इस्तेमाल करिए। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा समय है।
कर्क आज रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लालच से बचें। आपके साथ धोखा हो सकता है, सावधान रहें। मेहनत से आप हर काम में आगे रहेंगे।
सिंह आज लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। संयम रखना होगा। उधार के लेन देन से बचें। आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।
कन्या आज आप अपने पुरुषार्थ के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। नवीन उपलब्धि मिलेगी। अचानक से लाभ के योग बनेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे।
तुला प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट के कारण आपके लाभ में वृद्धि व प्रयास में सफलता के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। यात्राओं से लाभ होगा ।
वृश्चिक दिन कुछ हद तक खर्चीला है। परिश्रम और पुरूषार्थ के बल पर लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों से सही तौर पर निपटने की आपकी क्षमता का विकास होगा। सामाजिक स्तर पर भी मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सचेत रहे। संभावित है कि आप अपने व्यावसायिक संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे। क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। सोच विचार कर निर्णय लें।
मकर आर्थिक कार्यो में वाद-विवाद की स्थिति बनते काम बिगाड़ सकती है। प्रतियोगियों की नीतियों को परास्त करने के उद्धेश्य से आप प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। कठिन परिश्रम के बाद आपको थोड़ी सफलता मिल जाएगी।
कुंभ आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन आपको किसी गलत माध्यम से मिलने वाले फायदे की लालच से बचना चाहिए अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है।
मीन आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन शुभ हैं। मान-सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्पष्टता आपकी प्रगति में सहायक होगी। क्रोध व शीघ्रता का, त्याग करके विवेक से काम लें। किसी छोटी बात पर विवाद न करें।