तुला–छात्रों के लिए बेहतर समय है यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय सम्बंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।
वृश्चिक– आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वह आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
धनु– यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधिनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।
मकर– आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिनास्तों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।
कुंभ-आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त हो सकता है बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी।
मीन– छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।