7 दिसम्बर 2019 का राशिफल: जानिये आज किसकी राशि क्या कहती है…

मेष राशिफल : मन में उथल-पुथल मची रहेगी। खर्चों में बेलगाम बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। मान-हानि की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जल्दबाजी और भावनाओं के भाव में कोई निर्णय न लें। नये कार्यों की शुरुआत करना आज उचित नहीं होगा।

वृषभ राशिफल :  व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी नये शौक के प्रति आकर्षित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखदायी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। दोस्तों से काफी मदद मिलेगी।

मिथुन राशिफल : प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल : प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। सन्तान की प्रगति से मन में सन्तोष रहेगा। आज ज्ञानवृद्धि का प्रयास करेंगे। उच्च शिक्षा में सफ़लता मिलेगी। राजकीय अधिकारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह राशिफल : आज कुसंगति में फँसने से मान-हानि हो सकती है। दूसरों के मामले में अपनी टाँग न फँसायें। हँसी-मजाक में किसी का अपमान न करें। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के गुमने की आशंका है।

कन्या राशिफल : कार्यक्षेत्र में वाकपटुता और चतुराई से स्थितियाँ अपने अनुकूल कर लेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। फँसा हुआ धन मिलने के योग रहे हैं। अविवाहितों के रिश्ते की बात चल सकती है। व्यवसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल : आज फाइनेंस से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी में जवाबदेही बढ़ने की सम्भावना है। आपका मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। करीबी लोग शत्रुता निभा सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल : आज बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बेहद अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। साहित्य और कलात्मक वृत्तियों में अभिरुचि विकसित होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

धनु राशिफल :  परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं। आपका स्वभाव आवश्यकता से ज्यादा नरम हो सकता है। लोग आपकी सज्जनता का गलत फायदा न उठायें इसका ध्यान रखें। परिवार में कलह हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट न आने दें।

मकर राशिफल : कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा जागृत होगी। लव मैरिज के लिये सहमती मिल सकती है। इण्टरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है। कोई अच्छी व्यापारिक डील मिलने से मन प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेगा।

कुम्भ राशिफल : परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। उधारी के मामले उलझ सकते हैं। उम्मीदों के मुताबिक़ कार्य सिद्ध नहीं होंगे। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना उचित होगा।

मीन राशिफल : आज सहकर्मियों से काफी सहयोग मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में नये अवसर मिल सकते है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रफुल्लित और सकारात्मक ऊर्जा युक्त रहेंगे। किसी मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

Back to top button