7 जनवरी का राशिफल दिन गुरूवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष
दिन खुशनुमा रहेगा। लगभग सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है कार्य आगे बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। किसी भी विवादित स्थिति को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के सहयोग से समस्या दूर होगी। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। शुभ सूचना मिल सकती है।

वृषभ
जोखिम से जुड़े कार्यों को शुरू करने से पहले पूरी सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की आशंका है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में उलझे रहेंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। अफसरों से मुलाकात हो सकती है। किसी कार्य के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आपको संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। गोपनीय चर्चा करने से बचें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन
अचानक आपको लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में कुछ परेशानी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का मदद मिलेगी। कर्ज देने से बचें। जरूरी न हो तो यात्रा को टालना चाहिए। किसी सगे सगे संबंधियों से भेंट हो सकती है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेंगा।

कर्क
किसी से अनबन हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक कार्यों से दूसरी जगह जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या हल होगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद होने की आशंका है। वाहन खरीद सकते हैं। कारोबार सामान्य रहेगा। निवेश करने के दौरान पूरी जानकारी हासिल कर लें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। युवाओं को लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह
सामाजिक कार्य में संलग्न रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी मित्र के साथ जरूरी काम के लिए दूसरी जगह जा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बच्चों की जरूरतों का पूरा करने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी भी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बुरे कार्यों से दूर रहें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या
व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। काम ज्यादा नहीं रहेगा। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र से शुभ सूचना मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी आकर्षक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक लाभ मिलेगा। तनावरहित महसूस करेंगे। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। सेहत में सुधार होगा।

तुला
अचानक आपको कहीं जाना पड़़ सकता है। आपको आर्थिक लाभ होगा। काम अच्छा चलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। काम आगे बढ़ेगा। बेहद शांत महसूस करेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सगे संबंधियों के घर जा सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को लाभ होगा। अनावश्यक खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक
दिन बेहद शानदार रहेगा। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। खर्च कम होगा। आपका बजट नियंत्रित रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। अविवाहितों को रिश्ते के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कीमती सामानों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करें। जोखिम से जुड़े कार्यों से दूर रहें। नुकसान संभव है। आदमनी बढ़ेगी। सुख समृद्धि बनी रहेगी।

धनु
दिन अच्छा बीतेगा। जोखिम ले पाएंगे। काम में लाभ होगा। जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। नए सौदे हो सकते हैं। लेनदेन करते समय सावधान रहें। निजी बात की चर्चा किसी अपरिचित के सामने न करें। देर रात तक काम करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आलस्य न करें। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। घूमने जा सकते हैं।

मकर
दिन मिलाजुला रहेगा। आपको धन संबंधी नुकसान संभव है। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। अचल संपत्ति से जुड़ा विवाद गहरा सकता है। कुछ तनाव रहेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी। खर्च ज्यादा होगा। बजट अनियंत्रित हो सकता है। अचानक किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

कुंभ
धन लाभ होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें नुकसान पहुंचा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। दान आदि के कार्य कर सकते हैं। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिजनों का सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नशापान न करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मीन
आपके कौशल का लाभ कई लोगों को मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। नए काम से लाभ होग। जोखिम न लें। जमीन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वभाव में नरमी रहेगी। किसी की बात से ठेस लग सकती है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष की सफलता से काफी खुश रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

Back to top button