6 मार्च दिन मंगलवार का राशिफल: आज के दिन इन 5 राशियों अपनी विशेष कृपा करने वालें है बजरंगबली, और 3 पर गिर सकती है गाज

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 6 मार्च दिन मंगलवार

ऋतु-शिशिर
माह -चैत्र
पक्ष-कृष्ण
तिथि-पंचमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:12
सूर्यास्त-05:48
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00से 04:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:09 से 12:56
अमृतमुहूर्त – दोपहर-
12:33 से 02:01तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात हो सकेगी मित्र से प्रसन्नता मिलेगी , मन में प्रसन्नता बनेगी।
सुझाव:-आज श्री सीताराम जी को तुलसी नई माला अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज आप शुभ कार्य में धन खर्च करेंगे। मन रोजगार को ले कर विचलित हो सकता है, संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन का लाभ रहेगा।
सुझाव:-आज श्री हनुमान जी का अभिषेक पंचामृत से करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आपको निर्माण कार्य में प्रगति मिल सकेगी वाहन सुख व भूमि द्वारा लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज 3 कन्याओं को भोजन व दक्षिणा भेंट करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आपको अधिकारी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। घर में मांगलिक समाचार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सुझाव:-आज 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ एक आसन पर बैठ कर करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज व्यापारिक कार्यों में आपकोधन का लाभ होगा। समस्या का निवारण होगा। सामाजिक योजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
सुझाव:-आज बेसन की नमकीन व मिठाइयों का सपरिवार श्रीसीताराम जी को भोग लगावें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आपको व्यापार में कठिन परिश्रम से आंशिक लाभ होगा। अधिकारी से सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। पराक्रम में वृद्धि व मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज श्रीहनुमान चालीसा का 21 पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आपको व्यापार में वृद्धि संभव है, मध्यम धन का लाभ होगा ।राजकाज में विलम्ब हो सकता है कार्य में व्यस्तता बनेगी। अधिक परिश्रम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-गुलाब के पुष्पों से सपरिवार श्रीसीताराम जी का अभिषेक करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

वृश्चिक:-आज आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। मन प्रसन्न होगा। सुदूर यात्रा हो सकती है,अकस्मात व्यय व्यय से मन असंतुष्ट रह सकता है, कृषिकार्यों में उन्नति मिलेगी।
सुझाव:-हनुमान मंदिर में 5 घी के दीप जलावें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज व्यापर में परिश्रम अधिक करना पडेगा व धन का आंसिक लाभ मिलेगा। विद्या-अध्ययन में रूचि बढेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा, राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-बेसन के लड्डुओं का भोग श्री हनुमानजी को लगावें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आप हर कार्य में उत्साह के साथ उन्नत कार्य कर सकेंगे। सरकारी धन का लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की और अधिकारी से सम्बन्ध अच्छे होंगे।
सुझाव:-सुन्दरकाण्ड का सस्वर पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज व्यापर में धन का लाभ मिल सकेगा। शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न होगा। प्रियजन से मिलाप तथा धार्मिक गतिविधियों का श्रेय मिल सकेगा।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-चना, गुड़ भिखरियों में बाटें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपको व्यापार में मध्यम धन का लाभ होगा। मानसिक समस्या का समाधान होगा ,पारिवारिक वातावरण मंगलमय होगा। ,नौकरी में उन्नति मिलेगी।
सुझाव:-हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु चैत्र माह कृष्णपक्ष पंचमी तिथि है।
2 आज रंगपंचमी व विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई।
प्रियपरिवार सदन सुख दाई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी उस प्रसङ्ग का वर्णन करते है जब महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभू श्री राम के निवास हेतु चौदह स्थानों को बताया श्री वाल्मीकि जी कहते हैं हे रघुनन्दन जो मनुष्य जाति-पाँति, धन, धर्म, बड़ाई ,अपना प्रिय परिवार, मकान या यूं कहें जितनी भी सुख देने वाली चींजे है उन सब को छोड़ कर आपको ही अपने हृदय में धारण करते है आप श्री जी के सहित उनके हृदय में निवास करें।
“अस्तु हम सब को भी निष्कपट व पूर्ण समर्पित भक्ति करनी चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

माँलक्ष्मी, विष्णु, तथा कुबेर की मूर्तियां घर मे उत्तर पूर्व व पूर्व दिशा में रखना चाहिए द्वादश अंगुल से अधिक किसी देवी देवता की मूर्ति घर मे नहीं रखनी चाहिए यदि रखनी है तो अलग से शिखर दार मन्दिर होना अनिवार्य है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस राम व कृष्ण कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button