16 सितम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे भगवान शनिदेव

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 16 सीतम्बर दिन शनिवार। 

16 सीतम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे भगवान शनिदेव ऋतु-शरद
माह-आश्विन
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:54
सूर्यास्त:-06:06
राहूकाल(अशुभसमय)सुबह
09:00से 10:30बजे तक
तिथि:-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का सर्व विध मंगल होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। साशनसत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।विवाद से दूर रहें।

सुझाव:- आप आप बहते पानी मे बादाम या नारियल प्रवाहित करें।
शुभरंग:- पीला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वर्षो से चल रहे प्रयास में सफलता मिलने की सुरुवात होगी।दिन लगभग धार्मिक कार्यो में निमग्न रहेगा। विशिष्ट जनों या महात्माओं के दर्शन से लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आप आज केशर का तिलक लगाएं करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप को पुत्र पक्ष से लाभ मिलेगा। निजी सम्भन्ध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक मधुरता बनेगी। आय के नए आयाम मिलेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आज आप श्वेतवस्त्र किसी महात्मा को या ब्राम्हण को दान दें।
शुभरंग:- श्वेत

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-आज आपको नौकरी सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक उन्नति की संभावना है। व्यर्थ दौड़ भाग से शारीरिक कमजोडी हो सकती है।

सुझाव:- आज आप कन्याओं की पूजा व मां दुर्गा की उपासना करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बादामी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपका मन रचनात्मक कार्य को रूप देगा।व्यापार सामान्य लाभ होगा।शैक्षिक क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बन सकती है।

सुझाव:- आज आप काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप का कोई विशेष सोच हुवा कार्य हो सकेगा। विदेशी यात्रा करना पड़ सकता है। पारिवारिक उन्नति की संभावना है। परस्पर प्रेम से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान श्री गणेश लक्ष्मी की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आपको व्यापारिक सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। व्यापारिक समझौते से बचें।

सुझाव:- आज आप 600 ग्राम चने मन्दिर में दान करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको सन्तान पक्ष से लाभ मिलेगा यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। व्यापारिक बड़ा समझौता हो सकता है। अर्थ प्रधान दिन आपका रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप पिला धागा पीपल में लपेटें व गुड़ चढ़ावें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आपके परिवार में बड़ों के सहयोग से सोचे हुवे कार्य होंगे। पारिवारिक सामंजस्यता से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन से सावधन रहें। आर्थिक पक्ष में इज़ाफ़ा हो सकता है।

सुझाव:-आज आप सवा पाव सत्तू व गुड़ का दान करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप का मन शिव भक्ति में समर्पित होगा।व्यवहार पक्ष सुदृढ़ होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। शाम के समय आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है।आग से सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप काली गाय की यथा सम्भव सेवाकरें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप को मित्रों से सहयोग मिलेगा।यात्रा से लाभ सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।किसी स्वजन से मुलाकात होगा।

सुझाव:-आज आप तवा या काले वस्त्र का दान करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप को सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सहयोग से बिगड़े कार्य सम्पादित होंगे।आय में सुधार होगा।यात्रा से धन हानि की संभावना है।

सुझाव:-आज आप आप कौवे को चावल व दूध खिलावेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज आश्विन माह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज इंदिरा एकादशी व्रत सभी की है व सर्वार्थसिद्धि योग भी है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम सकल नामन्ह ते अधिका।
होहु नाथ अघ खग गन बधिका।।

अर्थ:-श्री नारद जी भगवान श्री राम से यह वरदान मांगा की हे प्रभु ऐसे तो आपके अनेको नाम है किंतु प्रभु राम नाम ही सभी नामों में श्रेष्ठ हो जो पाप रूपी पक्षि हो उसका शिकार करने में सबसे बड़ा राम नाम हो।”अस्तु राम नाम मात्र सभी पापों का अंत करनें में सर्व समर्थ वान है।”

।। वास्तु टिप।।

घर के सामने या अंदर की भूमि यदि गड्ढे से मुक्त होती है तो घर मे वास्तु दोष कम होता है।चींटियों को आटा डालने से घर मे सुख शान्ति बनी रहती है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button