6 नवम्बर दिन सोमवार का राशिफल : आज इन राशियों वालो को श्री हरी की कृपा से हो सकता है बड़ा लाभ

आज का पंचांग

।आज का दिन मंगल मय हो 6 नवम्बर दिन सोमवार।

ऋतु- शरद
मास-मार्गशीर्ष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:32
सूर्यास्त:-05:29
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-द्वितीया
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपके घर में कोई मांगलिक उत्सव होने की संभावना है।विचारों को सकारात्मक रखें।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , व्यापार में सामान्यता रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
सुझाव:- आज आप चमेली का तेल श्री हनुमान जी को अर्पण करें यश प्राप्त होगा।
शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप जटिल स्थितियों में विनोदप्रियता से काम करेंगे।आपका जीवनसाथी आपके प्रति वफादार रहेगा।व्यापार में चौगुना लाभ की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से लाभ होगा। यात्रा कष्टकारी हो सकता है।

राशिरत्न:-हीरा, ओपल
सुझाव:- आज आप भगवान राधा माधव की उपासना करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- श्वेत।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आप कोई भी कार्य बड़ी ही सावधानी से करेंगे।जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।मित्रों से मुलाकात हो सकती है।यात्रा से लाभ होने की संभावना है। चोरों से सावधान रहें। वतापर में उत्तम लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना
सुझाव:- आज आप कदली फल का दान करें मंगल होगा।
शुभ रंग – हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके व्यापार में प्रगति होने की संभावना है।आय के नए स्रोत बनेंगे।स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी यात्रा से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती
सुझाव:- आज आप भगवती को नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप अपने पेशे को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।मित्रों से लाभ मिलेगा। सुखद यात्रा के यिग बन सकते है। व्यापार व नौकरी में उन्नति मिलेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य
सुझाव:- आज आप दर्पण कंघा दान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय होगा।समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पारिवारिक माहौल की उलझनें धीरे धीरे कर के शांत होंगी। मायके के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। थोड़ी मोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।व्यापार उत्तम रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना
सुझाव:-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका मन नए व्यवसाय नए आयाम की तरफ प्रेरित होगा।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से आपके बिगड़े कार्य बनेगे।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर लाल चंदन लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।समाज में आप प्रतिष्ठित होंगे।शूल रोग से आज आप व्यथित हो सकते हैं।पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
राशिरत्न:-मूँगा
सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।धनागमन से मन प्रसन्न रहेगा।शैक्षिक कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।व्यापर पूर्व से ज्यादा लाभ प्रदान करेगा।मन आज कार्य से संतुष्ट रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज
सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपको व्यावसायिक योजनाओं में कुछ लोगो से अप्रत्याशित रूप से मदद मिलेगी।आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।व्यापार परिवर्तन के योग बन सकते हैं करने को कुछ चाहेंगे कितुं होगा कुछ और। मन भ्रांति से अस्थाई हो सकता है।
राशिरत्न:-नीलम
सुझाव:- आज आप तुलसीपत्र पर राम नाम लिख कर देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला हरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आपको यात्रा पर जाने की सम्भावना है।वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है।धैर्य से काम लें।व्योआर में रुक रुक कर लाभ मिलेगा। व्यक्ति विशेष से सावधान रहें। व्यर्थ विवाद से बचें वाहन से सावधान रहें।
राशिरत्न:-नीलम
सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- केसरिया।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त रहेंगे। थोड़ा प्रयास करने पर जमीन जायदाद के मामलों का समाधान हो सकता है। आधिक दिनों से जिस कार्य के लिए प्रयाश चल रहा होगा वह अवश्य पूरा होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बबुल अर्पण लरें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष द्वितीया तिथिहै।
2 आज सौभग्य सुंदरी व्रत है।
3आज पूर्व दिशा में गुरु उदय सायं 06:30 बजे।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

मन कर विषय अनल बन जरई।।
सुखी होइ जो यहि सर परई।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी श्री राम चरितमानस जी मे वर्णन करते है कि जो जीव श्री राम चरित्र का अनुशरण व श्री राम कथा का श्रवण अपने जीवन मे उतारता है,तब उसे समस्त प्रकार सुख सहज ही प्राप्त होते हैं और मन के विषयदि विकार श्रीरामनाम के प्रताप से दग्ध हो जाते है। “अस्तु प्रभूश्री राम के चरित्र का अनुशरण सच्ची मानवता का द्योतक है”।

★वास्तु दोष★

जिस घर के मुख्यद्वार के चौखट में नीचे चाँदी का तार जड़वाने से घर के वास्तु विकार नष्ट होजाते।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button