6 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष — भाग्य आपका पूरा साथ देगा। परिवार का माहौल शान्ति और सौहार्दपूर्ण रहेगा। राजनीति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। IT और सॉफ्टवेयर के प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को नये ऑर्डर मिल सकते हैं।

वृषभ — दिन सामान्य फलदायी रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति होगी। भरोसेमन्द लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। उच्चाधिकारियों के व्यवहार में खिन्नता हो सकती है। नये व्यवसायिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन — कार्यक्षेत्र में आपका नाम खराब हो सकता है। धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। प्रेम सम्बन्धों में खटास न आने दें।

कर्क — धार्मिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। विदेशी व्यापार में समस्या आ सकती है।

सिंह — कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लेखन और रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या —  दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। लवमेट्स के बीच झगड़ा हो सकता है। शेयर मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। तनाव आपकी कार्यक्षमता में कमी ला सकता है। सन्तान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

तुला — परिश्रम का यथोचित लाभ नहीं मिलेगा। मन में आध्यात्मिक विचारों का गहरा प्रभाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। लम्बी यात्रा करने से बचें।

वृश्चिक — घर-परिवार में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सार्थक बदलाव हो सकते हैं। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। अपनी क्षमताओं का अच्छा उपयोग कर पायेंगे।

धनु — आर्थराइटिस के रोगियों को समस्या हो सकती है। कटु वचन बोलने से लोग बुरा मान सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अनिर्णय की स्थिति से बचने का प्रयास करें। नया व्यवसाय शुरू करने का प्लान कर सकते हैं।

मकर — नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। शारीरिक कार्य के बजाय बौद्धिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। कोर्ट-केस सम्बन्धी मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। वृद्ध व्यक्तियों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। अनुशासित जीवनशैली अपनाने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ — सन्तान के व्यवहार से हताश हो सकते हैं। आर्थिक योजनाओं को झटका लग सकता है। आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। पेट में गैस और इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

मीन — नजदीकी मित्रों का साथ मिलेगा। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर के लिये आवश्यक महत्वपूर्ण सामान खरीद सकते हैं। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखें। आपके द्वारा लिये गये निर्णय भविष्य में बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।

Back to top button