6 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष राशिफल— शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य बिना बाधा पूरे होंगे। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। जॉब में आपसी तालमेल और सहयोग देखने को मिलेगा।राशिफल

वृषभ राशिफल— अपनी जबान पर नियन्त्रण रखें। बॉस के साथ विवाद हो सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर के चिन्ता में रहेंगे। कारोबार में कुछ ख़ास सफलता नहीं मिलेगी। लम्बी दूरी की यात्रा से परहेज करें।

मिथुन राशिफल— जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद स्थिति में कुछ परिवर्तन आयेगा।

कर्क राशिफल— अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक पूरा कर ले। उच्चाधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

सिंह राशिफल—  परिवार और कारोबार में अच्छा सन्तुलन बिठा पायेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। सन्तान को लेकर के कुछ चिन्ता रहेगी। दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति उत्साहित होंगे। किसी निर्णय लेने में दूसरों के बजाय स्वयं की राय को अधिक महत्व दें।

कन्या राशिफल— आज कार्यों की अधिकता रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना है। प्रेम में सामाजिक मर्यादाओं का ख्याल रखें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा हो सकता है। गहन विचारों में गोते लगायेंगे। वाहन सावधानी से चलायें।

तुला राशिफल— आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मैनेजमेंट से जुड़े हुये लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं। दोपहर के बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ मुलाकत हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल— अपने विचारों की अभिव्यक्ति करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। प्रियजनों से मुलाकत हो सकती है। अनावश्यक धन का अपव्यय न करें। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। जॉब में पदोन्नति होने की सम्भावना है।

धनु राशिफल— आज बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। धन के लेन-देन में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है। ईश्वर के प्रति आस्था जागृत होगी। प्रेमी जन की भावनाओं का महत्व दें। बच्चों के साथ आज समय बिताने का प्रयास करेंगे।

मकर राशिफल— सुबह कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। भावनाओं में बहकर के कोई तात्कालिक फैसले न लें। लोगों से अनावश्यक वाद-विवाद में न फँसे। परिवार को लेकर के कुछ चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति सम्बन्धी दस्तावेजों को सम्भालकर रखना उचित होगा।

कुम्भ राशिफल— कारोबार में कुछ अच्छी पहल करने का प्रयास करेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल— आज अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। आर्थिक विषयों को लेकर कुछ सोच-विचार में पड़ सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति सम्भव है। आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी। अनुभवी और विद्वान् लोगों से काफी महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। परिजनों का व्यवहार कुछ रूखा सा हो सकता है।

Back to top button