6 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — प्रेम भावना में बढ़ोत्तरी होगी। आय बढ़ने से प्रफुल्लित रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपना काम पूरे फोकस के साथ करेंगे। लापरवाही से बचने का प्रयास करें।

वृषभ — परिस्थितियों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को शाम तक पूरा कर लेंगे। कामकाज की स्थितियाँ कमजोर हो सकती है। घर में किसी प्रोग्राम की रूपरेखा बनेगी।

मिथुन — मानसिक तनाव में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। जॉब को लेकर इंटरव्यू की तैयारी कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। संचार माध्यमों से लाभ मिल सकता है।

कर्क — जॉब बदलने का विचार मन में आ सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। लोग आपके वचनों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। परिजनों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहने वाला है। निष्ठापूर्वक कार्य पूरा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह — मन में सन्देह की भावना उत्पन्न हो सकती है। अपने शब्दों पर नियन्त्रण रखें। मन में परेशानी उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं। अनावश्यक बहस में न पड़ें। पुरानी समस्यायें पुनः सामने खड़ी हो सकती है। कामों में अवरोध आ सकता है।

कन्या — व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। शाम के समय दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार का विवाद समाप्त होगा। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। संयम से काम लेना आपके लिये उचित होगा।

तुला — अत्यधिक अहंकार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। शाम के बाद समय काफी तनाव भरा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें। दूसरों की मदद करने का प्रयास करें। परिवार के बड़े आज आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक — आपकी पुरानी मेहनत आज रंग लायेगी। सन्तान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। कला और संगीत में काफी रुचि लेंगे। प्रियजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। काम की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। मन में सन्तोष की भावना बढ़ेगी।

धनु — आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन में आध्यत्मिक भाव जागृत होगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपको किसी भी तरह की यात्रा से बचना चाहिये। अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

मकर — भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी भी तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। अपने घर में रहें और किसी से विवाद में न पड़ें।

कुम्भ — जीवनसाथी की बातों को सम्मान दें। शाम के समय जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार लाभकारी रहेगा। लव लाइफ में नये कमिटमेंट कर सकते हैं। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

मीन — परिवार का माहौल काफी सुखदायी रहेगा। व्यवसाय का संघर्ष आज समाप्त हो सकता है। आप काफी शान्त होकर के काम करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

Back to top button