मेष राशि
शनि का मार्गी होना आपकी उन सभी योजनाओं के लिए शुभ साबित होगा, जिस पर आप लंबे समय से कार्य करते चले आ रहे हैं। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के संकेत शनिदेव कर रहे हैं। मेष राशि के लिए नवम् शनि यद्यपि सफलता तो दिलाएंगे, लेकिन उसके लिए उन्हें धैर्य रखना होगा। देर से ही सही लेकिन आपके प्रयास सफल होंगे।
कर्क राशि
आपकी राशि से ऋण रोग और शत्रु भाव में शनि कार्य और व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ दिलाएंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबें समय से चले आ रहे मामलों का निबटारा होगा। मुकदमों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के संकेत शनिदेव कर रहे हैं। आपके लिये यह समय पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी है।
तुला राशि
शनि के मार्गी होने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय शनिदेव उनकी मुराद पूरी होने के योग बना रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दो कदम आगे बढ़कर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म होगा।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि से धन भाव में शनि का होना आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बना रहा है। ऐसे में आपको आकस्मिक लाभ का योग बन रहा है।भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग शनि बना रहे हैं। शेयर बाजार से भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन कामकाज की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी न करें।
मकर राशि
शनि न्याय के देवता हैं, इसलिए किसी भी जातक के द्वारा किए गए गलत अथवा सही कार्य का फल उसी तरह देंगे। अत: सदाचार एवं संयम से कार्य में प्रगति मिलेगी। शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो कि आपकी राशि से 12वें स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलने के आसार हैं। साल के अंत तक आपको कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है।