6 सितंबर 2022 का राशिफल- जाने कैसा रहेगा आज का आपका दिन

मेष राशि – उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें। आज अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर ना रहें। करियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए दोनों में संतुलन बनाये रखना ज़रूरी है।

वृषभ राशि / वृष राशि – आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि – आज नए सौदे कारोबार को मजबूती प्रदान करेंगे। समर्पण की भावना से काम में जुटें। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको जरुरी कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी। अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा। खर्च अधिक मात्रा में होगा, इसका ध्यान रखें।

कर्क राशि – आपका ग़ुस्सा आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

सिंह राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप जिससे भी मिलेंगे, वो व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, आपके काम आसानी से होंगे।

कन्या राशि – आज आपको हाथ में लिए हुए कार्य में सफलता मिलने हेतु परिश्रम को आगे बढ़ाना होगा। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ प्यार बढ़ेगा। यात्रा का अचानक प्लान कर सकते हैं। इस यात्रा से आपको बहुत फायदा होगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अपने साझेदार के द्वारा कोई बड़ी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशि – लंबी यात्राओं से बचें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना दे।

वृश्चिक राशि – आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के वर्किंग लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु राशि – साझेदारी में किए गए काम फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है, लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि और उत्साह कम हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी संवेदनशील होंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा।

मकर राशि – तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।

कुंभ राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आज अपने बेस्ट फ्रेंड से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। पक्षियों को दाना डालें, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि – आज आपके जीवन के महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। आप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा। उसका वास्तविक स्वभाव अलग हो सकता है.

Back to top button