6 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए बहुत हैं फादयेमंद होगा आज का दिन

6 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : बुधवार, 6 मार्च 2019

  • तिथि – अमावस्या – 21:35:05 तक
  • नक्षत्र – शतभिषा – 18:13:11 तक
  • करण – चतुष्पाद – 08:23:40 तक, नाग – 21:35:05 तक
  • पक्ष – कृष्ण
  • योग – सिद्ध – 15:22:22 तक
  • वार – बुधवार

6 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:41:41
  • सूर्यास्त – 18:23:58
  • चंद्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
  • चंद्रास्त – 18:10:00

6 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 12:09:24 से 12:56:14 तक
  • कुलिक – 12:09:24 से 12:56:14 तक
  • कंटक – 16:50:19 से 17:37:08 तक
  • राहु काल – 12:32:49 से 14:00:36 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 07:28:30 से 08:15:19 तक
  • यमघण्ट – 09:02:08 से 09:48:57 तक
  • यमगण्ड – 08:09:28 से 09:37:15 तक
  • गुलिक काल – 11:05:02 से 12:32:49 तक

6 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – कोई नहीं

 आज का राशिफल

6 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए बहुत हैं फादयेमंद होगा आज का दिन 6 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए बहुत हैं फादयेमंद होगा आज का दिन मेष राशि

आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। 

वृष राशि
आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं। आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। गायत्री मंत्र का जप करें, सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा । आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको सफलता मिलेगी। आप जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।  

कर्क राशि
आज उम्मीद के अनुसार परिवार से मदद नहीं मिल पायेगी, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। लेकिन ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। शाम के समय आपको अचानक किसी दोस्त के घर जाना पड़ सकता है। वो आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह राशि
आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिल सकता है। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा होगा। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आप हर काम में सफल होंगे।

तुला राशि
आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान की ओर से कुछ खास समाचार मिल सकता है। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप कुछ नये काम करने की सोच सकते हैं, जिससे आगे लकर आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी खास विय पर सीनियर से फोन पर बातचीत हो सकती है। कठिन परिस्थितियों का हल आज आसानी से निकल जायेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के पास किसी मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, आपके सभी काम बनेंगे।

धनु राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर राशि
आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा हो सकता है। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सेहत फीट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ राशि
आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। 

Back to top button