6 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग – जानिए कल किसपर कृपा होगी सूर्य देव की …

।।जय श्री सीताराम।। आप सभी का मंगल हो ||
।।आज का पञ्चाङ्ग।।

ऋतु-बसंत
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:27
सूर्यास्त-06:33
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः10:38 से 12:08 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आप जो सोचेंगे वो काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।आपका मन जो कहे उस पर ध्यान जरूर दें। किसी चीज बात या घटना से आप कुछ नई बात सीख सकते हैं। परेशानियां पहले से कुछ कम होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग बनेगी। माता से पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख भी मिल सकता है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग हैं।

राशिरत्न:-मूँगा

5 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

वृषभ:-
आज आपका समय अपने रिश्ते में सकारात्मक ढंग से समझने के लिए उपयुक्त हैआप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन पहल आपको करनी होगी।आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं।और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज उन परियोजनाओं पर एक अच्छी शुरुआत करें जिनको लंबे समय से आपने ठंडे बस्ते में डाल दिया था।आप एक सफल भविष्य के लिए अच्छी नींव बिछाने में बस एक कदम दूर है। चीजों को आसान तरीके से ले और बिना सोच समझे कुछ भी न करे।अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा न करे। जो उचित है इस विचार को रखने में आप जरा भी न घबरायें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी।आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं। कशमकश में न रहें बदलाव होना अच्छा ही रहेगा।आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। इससे बहत जल्दी आपका संतुलन बिगड़ जाएगा और आप मानवता की सेवा करने का अपना लक्ष्य भी पूरा नही कर पायेंगे। खुद को तरोताजा करें और शरीर को ताजगी देने के लिए गरम पानी में युकिलिप्ट्स आयल कि कुछ बूँदें डालकर नहायें इससे मन को ताजगी मिलेगी।अपने साथ ऐसी जरूरी चीजें हमेशा रखें और दूसरों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
अगर आप अपने प्रिय साथी के साथ कुछ प्रेम के पलो का आनंद लेने का सपना देख रहे थे तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है।अपने घर के दायरे में या प्रकृति के कहीं आस-पास एक साथ इस दिन का आनंद लें। शीतल प्रकाश सुगंधित द्रव्य आपके प्रेम की ज्वाला को बढ़ायेंगे।आगे बढे।आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है इसलिए आपका दिन आज आपको नीरस लग सकता है। ये आपकी प्रगति के लिए हानिकारक है इसलिए जितनी जल्दी हो सके बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करे। आप अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते का आनंद लें ।
राशिरत्न:- हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसी समय आप अपने घर का नवीकरण नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है।आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।आज कोई ऐसा कोई प्रोजेक्ट ख़त्म कर लें जिसमे आपका बहुत सारा समय लगा हुआ है या कोई ऐसा काम कर लें जिसे आप टालते रहें हैं। शाम के लिए मौज मौसे और कार्ड्स खेलना तय है। नए और पुराने सभी दोस्तों से बातचीत करें।आज खरीदारी करने में अच्छा लगेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा।आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा।आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है।अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-
आज आप अपने सभी कार्यों को जल्द पूरा करने में बहुत ज्यादा सक्षम हैं लेकिन आप अपने में बेचैनी असावधानी और सुस्ती महसूस करेंगे।और नतीजतन अधिक समय होने के बावजूद आपका बकाया कार्य और जिम्मेदारियां बढ़ती हुई चली जाएंगी। एक दिन की छुट्टी लेना इस का उपाय है ताकि अगले दिन आप तरोताजा महसूस करे। यह बेचैनी वास्तव में तनाव के कारण है स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें।आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें।आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। उन्‍हें वक्त देने का अर्थ रिश्‍तों को मजबूत करना होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1. आज बसंत ऋतु ज्येष्ठमाह कृष्णपक्ष षष्ठी तिथि है।
2. आज सर्वार्थसिद्धि योग है, आज विवाह मुहूर्त भी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
एक बार जननीं अन्हवाए। करि सिंगार पलनाँ पौढ़ाए।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि एक बार माता कौशल्या अपने प्रियपुत्र श्रीराम जी को स्नान कराया और श्रृंगार करके गोरोचन का तिलक करके , कस्तूरी का डिठौना लगाकर , बघनखा पहिनाकर बड़े प्रेम से झूले पर उन्हें झूला दिया और अपने इष्ट भगवान रंगनाथ की पूजा के लिए गयीं।
आगे क्रमशः …कल

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व संगीत मय श्रीराम व श्री कृष्ण कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button