6 दिसम्बर 2019 का राशिफल : आज इन राशि वालो का दिन है बेहद खास…

मेष राशिफल : मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। शरीर में थकान और सुस्ती छाई रहेगी। लोग दरकिनार कर सकते हैं। अपनी योजनाओं को अभी लोगों से शेयर करने के बजाय उस पर विचार करें। मन में दुविधा की स्थिति होने से निर्णय लेने में मुश्किल होगी।

वृषभ राशिफल : आज लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। मशीन से जुड़े कार्यों में लाभ होने की प्रबल सम्भावना है। कारोबारी समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में बुजुर्ग सहकर्मियों से मार्गदर्शन मिलेगा। उधारी की रकम वसूलने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशिफल : कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। कुछ सुधारों की पहल भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बात होगी। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं।

कर्क राशिफल : कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने लोगों के लिये समय निकालें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।

सिंह राशिफल : आज सावधानी रखनी चाहिये क्योंकि आज दुर्घटना की आशंका है। जोखिम भरे कार्यों में फँसने से बचें। तय समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे। अनैतिक कार्यों से दूर रहें बदनामी हो सकती है। आपके प्रयासों में सफलता मिलने के चांस कम है।

कन्या राशिफल : भावनात्मक रूप से मजबूत और तरोताजा रहेंगे। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। समय अनुकूल है इसका लाभ उठायें। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाक़ात होगी। सुख-समृद्धि के संसाधनों में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल : दृढ़-निश्चयी और साहसी स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल : प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन अनुकूल है। प्रसन्नता और सन्तुष्टि का भाव जागृत होगा। आज आपके ऊपर कोई आक्षेप लग सकता है। लोगों से बहसबाजी न करें। शेयर मार्केट में नुकसान होने की आशंका है।

धनु राशिफल : मन में संवेदनशीलता के भाव उमड़ेगे। बेवजह किसी मामले में खुद को न उलझायें। लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक हानि होने के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मकर राशिफल : आज पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। मन की उलझन समाप्त होगी। अपनी योग्यता का पूरा लाभ उठा पायेंगे। विदेश से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। घूमने-फिरने में धन खर्च होगा।

कुम्भ राशिफल : प्रेमी जोड़ों को विवाह के लिये सहमति मिलने की सम्भावना है। आज ऊर्जावान और आशावादी रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। जबान पर लगाम रखें वरना नुकसान झेलना पड़ेगा। भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें।

मीन राशिफल : आज काफी शानदार दिन बीतने वाला है। आपको आपके कार्यों की वजह से पहचान मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने के लिये दिन अनुकूल है। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है।

Back to top button