आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश हुआ घायल

आजमगढ़। प्रख्यात शायर कैफी आजमी के जिले आजमगढ़ के साथ पास के क्षेत्रों में भी हत्या तथा अन्य मामलों में वांछित बदमाश को कल देर रात पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। 50 हजार का इनामी बदमाश अकबर अली कल रात अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अकबर को गोली लगी है जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश हुआ घायल

आजमगढ़ के अहरौला कस्बा के बाईपास के पास कल देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश अकबर घायल हो गया। बदमाशों की ओर से फायरिंग में एक सिपाही भी घायल है। इस मुठभेड़ के दौरान अकबर के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।

अहरौला कस्बा में 11अगस्त की सुबह बदमाशों ने मिठाई व्यवसायी जितेंद्र उर्फ नाटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस इस मामले में आरोपी बदमाशों की तलाश में लगी थी। कल देर रात अतरौलिया क्षेत्र के बसखारी के पास पुलिस ने जितेंद्र की हत्या में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश अकबर अली पुत्र अख्तर अली निवासी कस्बा अतरौलिया को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो सिपाही रात को लेकर बाइक से अहरौला आ रहे थे। इस बीच उसके साथी आ गए और अकबर को पुलिस से छुड़ा लिया। यह तीनों वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने इनके फरार होने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को यह तीनों बदमाश एक बाइक पर भागते दिखे। पुलिस ने बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों का पीछा किया। इनके बीच अहरौला के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ मे गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश अकबर अली घायल हो गया। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में अहरौला थाना का सिपाही दीनबंधु भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से हत्या में जितेंद्र उर्फ नाटे की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की। घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल भेजा गया है।

अकबर के साथ फरार बदमाशों में आकृति पाण्डेय उर्फ सचिन तथा सुजीत तिवारी अतरौलिया क्षेत्र के निवासी हैं। इन तीनों ने जेल में बंद बदमाश विजय उर्फ विक्की सिंह ग्राम गोपालगंज व राहुल यादव ग्राम पकड़ीकला थाना अहरौला निवासी के कहने पर मिठाई व्यवसायी जितेंद्र उर्फ नाटे की हत्या की थी। 

Back to top button