50 साल पुराना सपना हुआ पूरा, मिल गईं गोदावरी और कृष्णा

river_smallविजयवाड़ा(17 सितंबर):बुधवार का दिन काफी खास रहा क्योंकि इस दिन आंध्र प्रदेश का 50 साल पुराना सपना पूरा हो गया। बुधवार रात करीब नौ बजे गोदावरी नदी और कृष्णा नदी का मिलन हुआ।

इन दोनों विशाल नदियों का संगम अपने आप में अनूठा है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के पास इब्रहिमपटनम में पूजा की। सीएम नायडू ने इन दोनों नदियों को जोड़े जाने का औपचारिक शुभारंभ करते हुए एक स्तंभ का उद्धघाटन किया, जहां से गोदावरी के पानी को कृष्णा से जोड़ा जाएगा।

राज्य के सिंचाई मंत्री देवीनेनी उमा महेश्वर ने रकहा, पिछले कई दशकों से कई महान लोगों ने इन दोनों नदियों को जोडऩे के बारे में सोचा है। चंद्रबाबू नायडू के भविष्य को लेकर नजरिए के कारण ही ये पूरा हो सका है। इस संगम को कृष्णा डेल्टा में किसानों के लिए वरदान माना जा रहा है।

गौरतलब है कि सरकार एक सितंबर से परीक्षण कर रही है, जिसके तहत पानी गोदावरी की तदीपुदी लिफ्ट सिंचाई परियोजना से नहर में डाला जा रहा है। यह परियोजना काफी महत्व रखती है क्योंकि गोदावरी का करीब 3,000 टीएमसी पानी बिना किसी काम आए हर साल बह कर बंगाल की खाड़ी में चला जाता था।

 
 
 
Back to top button