5 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कई दिनों बाद कुछ अच्छी खबर मिलेगी। छोटी-मोटी यात्राओं की सम्भावना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यकौशल को बहुत प्रशंसा मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में नये विचारों का प्रभाव रहेगा।

वृषभ — जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कोई महँगी वस्तु गुम हो सकती है। अपने खान-पान में संयम रखें।

मिथुन — आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या संयमपूर्वक रखें। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। रेस्टोरेन्ट और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के काम में गति आयेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क — भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। जॉब में परेशानियाँ आ सकती है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। कफ जनित बीमारियाँ घेर सकती हैं। साझेदारी वाले कार्यों में अलगाव हो सकता है।

सिंह — धन की स्थिति बेहतर होने के योग बन रहे हैं। कला और संगीत से जुड़े लोगों को नये मौके मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों के प्रति गम्भीर रहेंगे। परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। दोस्तों और बड़े भाई बहनों के सहयोग से प्रगति होगी।

कन्या —  कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अनावश्यक खर्चे परिवार में क्लेश का कारण बनेंगे। अवसरों का लाभ लेने में चूक सकते हैं। घर में किसी उत्सव का माहौल रहेगा। सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें।

तुला — आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। लव कपल्स प्रेम विवाह करने का विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक — आपकी लीडरशिप में लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। योजनाओं में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों को गम्भीरता से नहीं लेगा। बड़ों की सलाह मानने से आपको लाभ होगा।

धनु — घर में किसी उत्सव की तैयारी हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवन में नयी आशा जगेगी। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

मकर — नकारात्मक लोगों से दूर रहें। आपको धैर्य और शान्ति से काम करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। व्यापार में उधारी से बचें। घबराहट और चिड़चिड़ेपन जैसा महसूस होगा। तनाव दूर करने के लिये मेडिटेशन का सहारा लें।

कुम्भ — अविवाहित लोगों के विवाह की सम्भावना बन सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

मीन — अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। कार्यस्थल में नयी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपको प्रोत्साहित करेंगे। अपना मनोबल अच्छा रखें।

Back to top button