5 जनवरी 2020 का राशिफल, साल के पांचवे दिन से चमकने वाली इन राशियों की किस्मत

मेष राशिफल— आज स्वयं में काफी फुर्ती और ताजगी का अनुभव करने वाले हैं। यात्रा का पूरा लुफ्त उठायेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। अपने सौन्दर्य और वैभव के प्रति काफी सतर्क रहेंगे। आज आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है।

वृषभ राशिफल— आज कुछ रोमांचक फिल्मे देखने की इच्छा होगी। जीवन के प्रति कुछ नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से बचें। ऐसा प्रतीत होगा की प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं। किसी के प्रति गलत भावना को मन में न आने दें। नशे से दूर रहना आज बेहद जरूरी है।

मिथुन राशिफल— वैभव और विलासिता पूर्ण लाइफ स्टाइल जीने की कोशिश करेंगे। आज अनेक स्रोतों से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। शेयर मार्केट से अच्छा मुनाफा हो सकता है। लेकिन योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करने पर नुकसान भी सम्भव है। अपने से बड़ों की सलाह मानना हितकर होगा।

कर्क राशिफल— आपको आज मनचाहा काम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में गहराई आयेगी। कारोबार में प्रगति होगी। व्यापार में नये पार्टनर्स जुड़ सकते हैं। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति होने के योग भी प्रबल हैं।

सिंह राशिफल—  कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग नहीं कर पायेंगे। महिलाओं के साथ व्यवहार अच्छा रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी टूर पर जाने का प्लान बन सकता है।

कन्या राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों में सीमाओं को लाँघना उचित नही है। बाहर भोजन करने से बचें पेट में तकलीफ हो सकती है। झूठ बोलने पर पकड़े जाने का भय रहेगा। आवश्यकता से ज्यादा धन का अपव्यय हो सकता है।

तुला राशिफल— अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा जोर पकड़ सकती है। आज नये वाहन खरीदने का भी विचार बन सकता है। घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। मँहगे वस्त्राभूषणों की खरीद कर सकते है। दाम्पत्य जीवन आज काफी स्पेशल तरीके से शानदार रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुये लोगों को आज बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपसे शत्रुता रखने वाले लोग आज एक्सपोज हो जायेंगे। परिवारजनों के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं।

धनु राशिफल—  अनावश्यक वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। दिन के पहले भाग में कुछ अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नये प्रेम-प्रसंग पल्लवित हो सकते हैं। भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता में रहेंगे।

मकर राशिफल— आज काम का जबरदस्त दबाव आप पर हो सकता है। परिवारजनों से जिस तरह के व्यवहार की उम्मीद कर रहे वो आपको नहीं मिलेगा। दूसरों के मामलों में उलझने से मानहानि हो सकती है। मेहनत का परिणाम कम प्राप्त होगा।

कुम्भ राशिफल— उच्चाधिकारियों से रिलेशन मजबूत होंगे। मनोवांछित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपने बौद्धिककौशल से रुके हुये काम निपटा लेंगे। शाम के समय कहीं पार्टी में या सिनेमा देखने जा सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

मीन राशिफल— गले में टांसिल की समस्या आ सकती है। दिन के उत्तरार्ध में नये कार्यों का शुभारम्भ हो सकता है। किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी। ज्यादा बोलने से बचें। काम के बजाय दूसरी अन्य गतिविधियों में ज्यादा मन लगेगा। घर वालों के साथ बैठकर गप्प लड़ा सकते हैं।

Back to top button