ये 5 चीजें घर से कभी दुख को नहीं जानें देती है बाहर, तुरंत इन्हें घर से हटाए

हर किसी के जीवन में कोई ना कोई दुःख तो होता ही हैं जो व्यक्ति को परेशान करता हैं। कई दुःख तो ऐसे होते हैं जपो अकारण ही परेशानी में ड़ालते हैं और इनका कारण बनता हैं घर का वास्तुदोष। जी हां, घर में उपस्थित वास्तुदोष कई परेशानियों की वजह बनता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में वास्तुदोष का कारण बनती हैं और दुखों का अंबार लाती हैं। समय रहते इन्हें जानकार दूर करने में ही भलाई हैं। तो आइये जानते हैं उन वास्तुदोष के बारे में।

युद्ध वाली या क्रोधित तस्वीरें

कई लोग अपने ड्राइंग रुम में महाभारत या फिर युद्ध करते हुए योधाओं की तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं। ऐसी तस्वीरें घर में लगाने से आपके मन पर बुरा प्रभाव डलता है। उन तस्वीरों के इर्द-गिर्द रहने से आपके विचार भी नेगेटिव होने लगते हैं।

खुद के ही पुत्र को भगवान श्रीकृष्ण ने दे डाला था कोढ़ी का श्राप

जंगली जानवर

जंगली जानवर यानि शेर, चीता, जंगली भालू या फिर हिरन की पोस्टर भी घर में टांगने से घर में वास्तु दोष पैदा होते हैं। साथ ही ऐसे चित्रों के इर्द-गिर्द रहने वाला व्यक्ति डिप्रेशन में रहता है। जंगली जानवरों के साथ ही डूबते जहाज और बहते पानी की तस्वीरें भी घर में लगाने से आपको नुकसान पहुंचता है।

कांटेदार पौधे

घर में कांटेदार पौधों वाली तस्वीरें या फिर पौधे रखने से भी घर का वातावरण नेगेटिव होता है। ऐसे पौधे घर में कलह-कलेश की वजह भी बनते हैं। घर में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए हमेशा हल्के रंग के फूलों वाले पौधे या फिर पेटिंगस लगानी चाहिए।

टूटा हुआ कप

कई बार हम अपना पसंदीदार चाय का कप क्रैक होने के बावजूद संभालकर रखते हैं। मगर ऐसा करना कहीं न कहीं घर में वास्तु दोष को आगमन देता है। थोड़े हल्के-फुल्के टूटे कप में चाय पीने का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है।

ताजमहल की तस्वीर

जैसा कि आप सब जानते हैं कि ताजमहल शाहजहां ने अपनी गुजर चुकी पत्नि की याद में बनवाया था। ऐसे में इस तस्वीर को घर में लगाने से आपके आसपास का माहौल नेगेटिव बनता है।

Back to top button