5 अगस्त दिन शनिवार का पंचांग: जानिए आज किसकी किस्मत सावारेंगे भगवान शनिदेव

◆आज का पंचांग◆

【आज का दिन मंगल मय हो 5 अगस्त दिन शनिवार】

5 अगस्त दिन शनिवार का पंचांग: जानिए आज किसकी किस्मत सावारेंगे भगवान शनिदेव ऋतु- वर्षा
मास-श्रावण
सूर्य दक्षिणायन
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
09:00से 10:30 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपका भाग्योदय होने की सम्भावना है।परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बनेगा ।मांगलिक कार्यों से घर उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।

सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में चुनरी व नारियल चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- बैगनी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज शैक्षिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी।नौकरी में सफलता करीब है । थोड़े प्रयाश से बड़ी सफलता मिलेगी। नकारात्मक सोच के लोगों से दूर रहें।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।पारिवारिक ताल मेल उत्तम होगा। व्यर्थ चिंता से बचें जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज प्रियजनों से मुलाकात होने की सम्भावना है।मां सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के कार्यों में विशेष सफलता के योग बन रहे है। यात्रा से अर्थ प्राप्ति।

सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है।जीवनस्तर में बदलाव। स्थानान्तरण की संभावना बन रही है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप हनुमान जी की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप किसी मित्र से मुलाकात करने की योजना बना सकते हैं।रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।आज आप व्यापारिक समझौते से बचें।

सुझाव:-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें शुभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।लोगों को आपसे सहयोग प्राप्त होगा।यश,कीर्ति में वृद्धि।गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अर्थ दशा ठीक रहेगी।

सुझाव:- आज आप लेखनी (पेन,पेन्सिल इत्यादि) का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नारंगी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे व कुछ लोग लाभान्वित भी होंगे।मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका धन व्यय हो सकता है।

सुझाव:- आज आप धार्मिक पुस्तकों का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपका दिन उत्तम रहेगा।मन में प्रसन्नता रहेगी।विवाद में न पड़ें आज व्यवसाय सामान्य लाभ देगा। सन्तान की प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा ।

शुभ रंग – बादामी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है।आर्थिक मामलो को लेकर चिंतित हो सकते हैं।शैक्षिक कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। यात्रा से बचें।

सुझाव:- आज आप गरीबों को वस्त्र दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज व्यावसायिक लाभ अवश्य होगा।तनावग्रस्त होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप दुर्गा शप्तशती का पाठ करें उत्तम होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे।आपके जीवन में आशा की एक नयी किरण सामने आएगी।अर्थ दशा उत्तम रहेगी।

सुझाव:- आज आप लघुमहामृत्युंजय मंत्र का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – जामुनी।

■।।आज के दिन का विशेष महत्व■

1 आज श्रावण माह शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथिहै।
2 आज शनि प्रदोष व्रत है व रवियोग भी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सुनहु राम कर सहज सुभाऊ।
जन अभिमान न राखहिं काऊ।।

अर्थ:- काग भुसुण्डि जी गरुण जी से कहते है , की हे गरुण जी राम जी का सहज स्वभाव है कि अपने भक्तों का अभिमान मिटा देते है।

अस्तु”किसी चीज का अभिमान हानिकारकहोता है।”

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र :-9044741252

Back to top button