5 अक्टूबर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— आज धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। शरीर में थकावट की अधिकता रहेगी। काम के सिलसिले में कहीं दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे।25 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ हैं सोमवार का दिन

वृषभ राशिफल— आज खान-पान में अनियमितता भारी पड़ सकती है। आवश्यक न हो तो यात्रा और प्रवास को फिलहाल टालना उचित रहेगा। तेज गति से वाहन न चलायें। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपकी उन्नति में बाधक हो सकता है। अपनी नैतिक सीमाओं को लांघना हानिकारक होगा।

मिथुन राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों के लिए दिन विशेष शुभ फलदायी रहने वाला है। आर्थिक लाभ होने से दिनचर्या दुरुस्त रहेगी। सुबह जीवनसाथी की बात कुछ बुरी लग सकती है, लेकिन जल्दी ही उनका प्रेम आपकी शिकायतें दूर कर देगा। नये व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित करने में सावधानी रखनी चाहिये।

कर्क राशिफल— घरेलू कार्यों में धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ रेस्टोरेंट में डिनर के लिये जा सकते हैं। प्रॉपर्टी में धन निवेश करने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ परेशान कर सकता है। सहकर्मियों का व्यवहार भी सहयोगात्मक नहीं रहेगा।

सिंह राशिफल— सन्तान की शिक्षा को लेकर चिन्ता रहेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश उचित नहीं होगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। नौकरी के लिए विदेश जाने का प्रपोजल मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रूचि जागृत होगी।

कन्या राशिफल— तय कार्यक्रम अचानक रद्द हो सकते हैं। नकरात्मक मानसिकता के लोगों के सम्पर्क में आने से हतोत्साहित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं के विषय में लोगों से ज्यादा शेयर न करें। घर में कलह-क्लेश सम्भव है। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशिफल— कार्य के प्रति उमंग-उत्साह में वृद्धि होगी। सामजिक कार्यों में अपनी सहभागिता दिखायेंगे। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग आपकी निष्ठा से प्रसन्न रहेगा। दिन खुशनुमा और आनन्ददायी रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल— लोग आपसे उधारी में धन की मांग करेंगे। किसी अनैतिक गतिविधि में धन खर्च कर सकते हैं। स्वार्थी लोगों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। इमोशनल फैसले लेने से बचें। ऐशो-आराम में अतिरिक्त धन का व्यय होगा। शुभचिन्तकों पर विश्वास बनाये रखें। उन पर शंका और अविश्वास न रखें।

धनु राशिफल— कारोबार में शानदार वृद्धि के योग बने हुये हैं। लोग आपके अनुभव और ज्ञान का भरपूर उपयोग उठायेंगे। यात्रा और प्रवास पूरी तरह से सफल रहेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न और शान्त रहेंगे। विदेशों में कारोबार करने वाले व्यापारियों को अतिरिक्त लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल— दिन के पूर्वार्ध में तो चिन्ता और तनाव की अधिकता रहेगी। लेकिन धीरे-धीरे कार्यक्षेत्र में आपकी मजबूत स्थिति के कारण प्रसन्नता आयेगी। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च कर सकते हैं। आप लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे।

कुम्भ राशिफल— कुँवारे लोगों के जीवन में नये प्रेम की शुरुआत हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। लोगों का रुख आपके प्रति काफी सहयोगात्मक और विनम्रतापूर्ण होगा। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ रहेगा। अपने रिश्तों और कार्य के बीच सन्तुलन बनाये रखें।

मीन राशिफल— सामजिक और राजनीतिक जीवन से जुड़े लोगों की मानहानि हो सकती है। अपनी विश्लेषण क्षमता का अच्छा उपयोग आज कार्यक्षेत्र में कर पायेंगे। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

Back to top button