5 वर्ष में केंद्र में मोदी सरकार के विकासोन्मुखी नीतियों पर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की

भाजपा जम्मू जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया की अध्यक्षता में एक बैठक पं. प्रेम नाथ डोगरा भवन कच्ची छावनी में हुई। इसमें भाजपा सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। बलोरिया ने बैठक में जम्मू क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों को मिली बड़ी जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने पिछले पांच वर्ष में केंद्र में मोदी सरकार के प्रगतिशील, विकासोन्मुखी नीतियों पर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने बताया कि जम्मू के लिए जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार 22 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन त्रिकुटा नगर जम्मू में सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में भाजपा जम्मू जिला प्रभारी जुगल डोगरा, महासचिव अनिल मासूम, विनय गुप्ता, सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरबंस चौधरी, अंकुश गुप्ता, गोपाल महाजन, सभी जिला पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे। बलोरिया बताया कि राज्य में भाजपा के साथ नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी जुगल डोगरा को दी गई है। उन्होंने इस काम को एक महत्वपूर्ण कार्य करार दिया और इस मिशन में जुगल डोगरा की सफलता की कामना की।

बलदेव सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। पिछले तीन वर्ष में जम्मू जिले में इसे संभालना उनका सौभाग्य था। उन्होंने कहा कि जिला जम्मू ने राज्य में भाजपा को मजबूत करने में हमेशा नेतृत्व किया है और उम्मीद है कि भविष्य में भी जम्मू से पार्टी कैडर भाजपा को सशक्त बनाने में अपना योगदान देता रहेगा जिससे राज्य में अपनी सरकार बनाने में मदद मिलेगी। बलोरिया ने यह भी कहा कि जम्मू जिले में सभी स्तरों पर नए निकाय गठित करने के लिए चुनाव जल्द ही होंगे। जुगल डोगरा ने जम्मू और कश्मीर में भाजपा के लिए सदस्यता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कार्य सौंपने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति प्रसन्नता जाहिर करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी कि भाजपा एक बड़ी सदस्यता के साथ जम्मू और कश्मीर में पनप सके। अनिल मासूम ने पार्टी नेताओं के विचारों को धैर्यपूर्वक सुनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से आने वाले पार्टी कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक पालन करने की भी अपील की।

Back to top button